Baingan Ka Raita Recipe In Hindi: बैंगन एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही बच्चे और बड़े भी नाक-भौंह सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन बैंगन विटामिन B-6, फाइबर, पोटेशियम, एंटीओक्सिडेंट और विटामिन C जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसलिए आमतौर पर घरों में बैंगन की मदद से आलू-बैंगन की सब्जी, पकोड़े या भरता बनाकर खाया जाता हैं।
लेकिन क्या कभी आपने बैंगन के रायते का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए बैंगन का रायता बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये रायता न सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद माना जाता है। इसको आप खाने के दौरान बनाकर भरपूर मजा ले सकते हैं, तो चलिए जानते हैं बैंगन का रायता (Baingan Ka Raita Recipe) बनाने की रेसिपी-
बैंगन का रायता बनाने की सामग्री-
- 1 बैंगन (मध्यम आकार का)
- 300 ग्राम दही
- 1 छोटा चम्मच नमक
- आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- चुटकी भर काला नमक
- 2 चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
- 3 चम्मच तेल (बैंगन तलने के लिए)
बैंगन का रायता बनाने की रेसिपी- (Baingan Ka Raita Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले बैंगन को अच्छी से धोकर सूखा लें।
- फिर आप बैंगन तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
- इसके बाद आप इसको करीब 10 मिनट तक बैंगन से छिलके अलग होने तक भून लें।
- फिर आप इसको थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से छीलकर रख लें।
- फिर आप एक बर्तन में दही और आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके बाद आप इसमें सारी सामग्री जैसे नमक और काली मिर्च आदि डालें।
- फिर आप इसमें बैंगन को अच्छी तरह से मैश करके डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब आपका यूनीक बैंगन का रायता बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको गर्मागर्म खाने के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
11 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines