How To Prevent Nose Blockage: बंद नाक या नाक बंद होना एक आम समस्या है, जो सर्दी, एलर्जी, साइनस इंफेक्शन या मौसम में बदलाव के कारण हो सकती है. जब नाक के अंदर सूजन या बलगम जम जाता है, तो सांस लेने में परेशानी होती है और दिनभर थकान या सिरदर्द भी महसूस हो सकता है. कई लोग इससे राहत पाने के लिए नाक के स्प्रे या दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय तक इनका प्रयोग नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप बिना किसी साइड इफेक्ट के बंद नाक से आराम पा सकते हैं. आइए जानते हैं एक आसान और असरदार घरेलू नुस्खा, जिससे आप नोज ब्लॉकेज से जल्दी राहत पा सकते हैं.
बंद नाक के लिए अपनाएं ये रेमिडी | Follow This Remedy For Block Nose
पोटली से मिलेगा नोज ब्लॉकेज से छुटकारा
अगर आप भी बंद नाक से परेशान रहते हैं, साथ ही चाहते हैं इससे राहत पाना, तो दवाइयों का सहारा अब छोड़ दें. आइए जानते हैं ऐसी पोटली के बारे में जिसकी मदद से आप 10 सेकंड के अंदर राहत पा सकते हैं. इस पोटली को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी जैसे कि रूमाल, कपूर, लौंग, अजवाइन. इस पोटली को रेडी करने के लिए आप सबसे पहले एक रूमाल लें, इसके बाद आप रूमाल पर कपूर, लौंग और अजवाइन को डालें. इसके बाद इसको आप स्मेल करें. बीच-बीच में आप इस तरह से इसका इस्तेमाल करते रहें.
ये भी पढे़ं- Homemade Weight Loss Drink: चाहते हैं आसानी से वेट लॉस करना? शुरू कर दें इस एक ड्रिंक का सेवन
इस पोटली के फायदे
- कपूर में मौजूद मेन्थॉल जैसी खुशबू नाक की जकड़न को खोलने में मदद करती है.
- लौंग में ऐंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण को कम करते हैं.
- अजवाइन में मौजूद थाइमोल नाक की सूजन को घटाता है और सांस लेने में आसानी देता है.
- यह उपाय पूरी तरह प्राकृतिक और साइड इफेक्ट फ्री है.
- नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर यह सर्दी-जुकाम और साइनस की समस्या से भी बचाव करता है.
- यह आसान घरेलू नुस्खा न केवल राहत देता है, बल्कि आपकी नली को साफ और स्वस्थ भी रखता है.
ये भी पढे़ं- ठंड में ड्राई स्किन से हो गए है परेशान? अपनाएं Hansaji Yogendra का ये एक उपाय, होगा फायदा
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
17 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
19 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines