Nita Ambani Saree Look: गणेश उत्सव हिंदू धर्म के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है, इसका लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। देशभर में कल यानी 19 सितंबर से गणेश चतुर्थी शुरू हो गई है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। ऐसे में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने भी अपने घर ‘एंटीलिया’ में बप्पा का भव्य तरीके से स्वागत किया। इस उत्सव में सलमान खान, ऐश्वर्या राय समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए। इस दौरान सभी पारंपरिक परिधानों में नजर आए लेकिन लोगों के बीच नीता अंबानी के लुक की चर्चा हो रही है।
गणेश उत्सव के पवित्र त्योहार के दौरान नीता अंबानी ने डार्क हरे रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी। साड़ी के चौड़े बॉर्डर को ऑरेंज कलर से सजाया गया है, जिस पर फ्लोरल डिजाइन बने हुए हैं। साड़ी पर सिल्वर कलर का प्रिंट भी है। नीता अंबानी ने डार्क कलर की साड़ी के साथ व्हाइट कलर का डायमंड नेकलेस पेयर की थी जो उनके लुक को कम्पलीट कर रही थी। इसके अलावा उनके माथे पर लगी लाल बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता ने ऑलिव ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी, उनकी साड़ी पर फ्लोरल प्रिंट था। जो बेहद खूबसूरत लग रही थी। उत्सव में चार चांद लगाने वालीं राधिका मर्चेंट ने चमकदार सेक्विन से सजी हल्के गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई थी। सास-बहू की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरीं और साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं।
ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी पर पहनें महाराष्ट्र की ट्रेडिशनल साड़ी, इस लुक को ऐसे करें कैरी
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि नीता अंबानी के लुक की चर्चा हो रही है, वह अक्सर अपनी साड़ियों, ज्वैलरी और लाइफस्टाइल को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। नीता अंबानी के पास कई डिजाइनर साड़ियां हैं। गणेश उत्सव के मौके पर आप नीता अंबानी की साड़ियों से भी प्रेरणा ले सकती हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 hr agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
16 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
17 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
19 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
19 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
21 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
22 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines