Nirbhaya Case Lessons: 11 साल हो गए हैं जब निर्भया कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, लेकिन आज भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है देश में महिलाओं की स्थिति अभी भी जस की तस बनी हुई है, प्रतिदिन बलात्कार के मामले बढ़ते जा रहे हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध पर कोई विराम नहीं लगा। 16 दिसंबर, 2012 को हुए निर्भया मामले ने भारत के हर एक व्यक्ति की रूह को हिला कर रख दिया था।
23 वर्षीय फिजियोथेरेपी छात्रा, जिसे तब से ‘निर्भया’ कहा जाता हैं, के साथ दिल्ली में चलती बस में क्रूरतापूर्वक हमला कर गैंगरेप किया गया था, जिससे कुछ दिनों बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने लोगों के अंदर यौन हिंसा से निपटने के लिए सख्त कानून और अधिक प्रभावी उपायों की मांग करने के लिए प्रेरित किया।
आज हम इस घटना से लड़कियों को क्या सबक लेने चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए उस बारे में थोड़े पॉइंट्स देने जा रहे है, ताकि कभी आपके साथ ऐसी कोई घटना न हो। इन पॉइंट्स को जरूर पढ़ें और जीवन में अपनाएं।
रात के समय नो शॉर्टकट
कई बार ऐसा होता है हम घर पहुंचने के चक्कर में शॉर्टकट का सहारा ले लेते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, उस समय हम सोचते है कि चलो पहले भी इस रास्ते से गए थे तो आज एक बार फिर सही, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। हमेशा याद रखें की रात के समय सुनसान और छोटे रास्ते का सहारा न लें, हमेशा मेन रोड से जाएं। अगर कभी बस से यात्रा कर रहे हैं तो खाली बस में बिल्कुल न चढ़े। ध्यान रखें बस में लोग जरूर हों।
एक सेफ्टी डिवाइस रखें
जब आप रात के समय ट्रेवल करते हैं तो अपने पास सेफ्टी डिवाइस जरूर रखें। आप लिपस्टिक के आकार का ये डिवाइस रख सकते हैं जो केवल 5 इंच का होता है। महिलाओं के लिए ये एक बेस्ट प्रोडक्ट है। यह लिपस्टिक एक रिचार्जेबल बैटरी के साथ आती हैं और यह 180 लुमेन टॉर्च को कैप्चर करता है। इस फ्लैश लाइट को हमलावर की आंखों पर मारकर आसानी से बचा जा सकता है।
मार्शल आर्ट सीखें
आज के समय में क्राइम के मामलें बढ़ते ही जा रहे हैं लोग लड़कियों को कमजोर समझते है, लेकिन लड़कियां बिल्कुल भी कमजोर नहीं होती, वो अपनी सुरक्षा खुद कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस मार्शल आर्ट की क्लासेज लेनी होंगी। इस कला के माध्यम से आप दुश्मन को मुहतोड़ जवाब भी दें पाएंगी।
पेपर स्प्रे रखें
अपने पास एक अच्छा पेपर स्प्रे जरूर रखें। ऑनलाइन आपको बहुत काम के पेपर स्प्रे प्रोडक्ट्स मिल जाएगें जिन्हें आप केवल आंखों में डालकर ही नहीं बल्कि शरीर के किसी भी अंग पर डालेंगी तो वह हिस्सा जलने लगेगा। वहां बहुत तेज खुजली होगी और इस दौरान हमलावर की पकड़ आप पर ढीली पड़ जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर याद रखें
दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम- 100
वुमन हेल्पलाइन- 1091
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर- 112
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
8 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
11 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
15 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
18 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines