Night Skin Care Tips: आज के समय में हम अपने स्किन को लेकर सचेत रहते हैं। हर कोई चाहता है, मेरा चेहरा साफ और चमकदार हो उसके लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाम करते हैं। जिसका असर एक वक्त के बाद खत्म हो जाता है, ऐसे में कुछ चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। दरअसल, मानसून के मौसम में लोगों की त्वचा डल और ड्राई दिखने लगती है। कई बार चेहरे पर पिंपल्स, दाने और बेजानपन दिखने लगता है। ऐसे में खासतौर से रात के समय स्किन केयर पर ध्यान देना जरूरी होता है। आज हमको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें रात के समय लगा लिया जाए तो चेहरा साफ और चमकदार लगने लगेगा।
दूध और केसर
हमारी डल स्किन के लिए दूध और केसर बेहतरीन साबित होते हैं। इन्हें चेहरे में लगाने से टैनिंग जैसी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। कटोरी में थोड़ा दूध लेकर इसमें केसर के एक से दो पत्ती डालकर मिक्स करें। दूध का रंग लगभग तुरंत ही बदल जाता है। इसे चेहरे पर मलें और लगाकर सो जाएं। आप चाहे तो इसे पानी से धोकर भी सो सकती हैं। अगली सुबह चेहरे पर ग्लो दिखने लगेगा।
खीरे का रस
चेहरे के लिए खीरे का रस भी सबसे सही साबित होता है। खीरे के रस से चेहरे को ताजगी मिलती है, त्वचा पर नमी आती है और इससे त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स भी हट जाती हैं और चेहरे में शाइन आ जाता है।
चुकंदर का जूस
चेहरे पर चमक और गुलाबी बनाने के लिए चुकंदर का जूस बहुत ही जरूरी है। दरअसल, चुकंदर के अर्क में ग्लाइकोसील सिलेरैमाइड (glycosyl ceramide) नामक खास तत्व होता है। यह स्किन की ऊपरी परत की रक्षा करने में मदद करता है। इसके अलावा, चुकंदर स्किन ड्राईनेस और अन्य समस्याएं जैसे चीजों को दूर करता है।
बादाम का तेल
रात के समय बादम का तेल लगाकर सोया जा सकता है। खासकर ड्राई स्किन पर यह तेल कमाल का असर दिखाता है। बादाम के तेल से त्वचा को विटामिन ई के गुण मिलते हैं और इससे स्किन डैमेज रिपेयर होता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 hr agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
2 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
3 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
5 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines