Night skin CARE: हर कोई अपने चेहरे की चमक को बरकरार रखना चाहता है. कई लोग इसे लेकर काफी जद्दोजहद भी करते हैं. लेकिन, सही स्किन केयर रूटीन फॉलो ना करने से स्किन का ग्लो गायब हो जाता है. कई लोग स्किन की चमक बरकरार रखने के लिए महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कई दादी नानी के नुस्खे आजमाते हैं. ऐसे में रात का वक्त अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है.
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रात में सोने से पहले करें 2 दो काम
पहला काम- स्किन को क्लिंजर करें
क्लींजर की मदद से आप चेहरे को साफ कर सकते हैं। यह मेकअप को हटाता है। पसीने, धुल-मिट्टी और तेल को तो साफ़ करता है। रात में सोने से पहले आपको मेकअप रिमूव करना बेहद जरूरी है। आप बेसन की मदद से स्किन को क्लींज कर सकते हैं। आप स्किन एक्सपर्ट्स की सलाह पर एक बढ़िया क्लेंजर को कॉटन में लेकर अपने फेस को पोंछें। ऐसा करने के बाद लाईट फोम बेस्ड फेस वॉश से अपना चेहरा धोएं। ऐसा करने से चेहरे की गंदगी हट जाएगी।
और पढ़िए – Vitamin B Benefits: सिर दर्द से लेकर दिल तक का ख्याल रखता है ये विटामिन, जान लें और भी जबरदस्त फायदे
दूसरा काम- चेहरे को एक्सफोलिएट करें
ग्लोइंग स्किन के लिए आप हफ्ते में एक बार स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करें। रात को सोने से पहले स्किन एक्सफोलिएट करना स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे स्किन पोर्स में भरी गंदगी बाहर निकल जाती है। लिहाजा एक्ने और पिंपल्स की समस्या पर काफी हद तक कंट्रोल हो जाती है। खास बात ये है कि स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए आप पिसे हुए चावल के आटे में शहद और नींबू मिलाकर भी स्क्रब कर सकते हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए चावल और कच्चा दूध का नुस्खा
- सबसे पहले 4 चम्मच चावल लें और उन्हें 3-4 घंटे के लिए भिगो देना है।
- इसके बाद उन्हें 4-5 चम्मच कच्चा दूध डालकर दरदरा पीस लेना है।
- अब इसे आप आपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें।
- फिर 1 घंटे के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे को मलें।
- 5 मिनट बाद अपने फेस को ठंडे पानी से साफ करें।
- इसे हफ्ते में कम से कम 3 दिन ला सकते हैं।
- आप देखें कि इसका असर कुछ ही दिनों दिखना।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
3 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
5 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
19 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
23 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines