Night Hair Care Tips: डैमेज बालों को चाहिए ये नाइट रूटीन, हर सुबह मिलेंगे चमकते बाल

ऐसा माना जाता है कि अगर आप रात में अपने बालों का अच्छे से ध्यान रखते हैं, तो इससे आपके बाल बेहतर हो सकते हैं और हेयर डैमेज को भी सुधारा जा सकता है।

Night Hair Care Tips: डैमेज बालों को चाहिए ये नाइट रूटीन, हर सुबह मिलेंगे चमकते बाल

Night Hair Care Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके बाल रूखे बेजान और डैमेज हो चुके हैं। इसे ठीक करने के लिए ज्यादातर लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ता। माना जाता है कि डैमेज बालों को ठीक करने के लिए सिर्फ दिन की देखभाल काफी नहीं होती। रात का समय बालों की मरम्मत के लिए सबसे सही माना जाता है क्योंकि इस दौरान शरीर के बाकी हिस्सों की तरह बाल भी आराम की स्थिति में होते हैं और रिपेयर प्रोसेस तेजी से काम करता है। तो आइए जानते हैं कि रोजाना रात में कौन-से असरदार तरीकों को अपनाना चाहिए, जिससे डैमेज बाल अच्छे और सुंदर नज़र आएंगे।

विज्ञापन

हेयर ऑयलिंग

Image Source Freepik

विज्ञापन

ऐसा माना जाता है कि हेयर ऑयलिंग करने से बाल काफी अच्छे होते हैं। आप रोजाना या हफ्ते में एक से दो बार रात को सोने से पहले हल्के हाथों से स्कैल्प पर तेल की मालिश करें। आप चाहें तो नारियल, बादाम या अरंडी का तेल बालों में लगा सकते हैं। यह आपके बालों को गहराई से पोषण देगा और टूट-फूट से भी बचाएगा।

हेयर ब्रशिंग

रोजाना सोने से पहले बालों को सॉफ्ट ब्रश से धीरे-धीरे सुलझाएं। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। यह आदत आपको डैमेज बालों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है।

विज्ञापन

ढीली चोटी या बन

ऐसे कई लोग हैं जो रात को सोते समय टाइट हेयरस्टाइल बनाकर सो जाते हैं। यह बालों को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि इससे बालों पर खिंचाव पड़ता है और वे टूट सकते हैं। आप सोने से पहले बालों को हल्के से बांधें या ढीली चोटी बना लें ताकि रातभर वे सुरक्षित रहें।

साटन हेयर कैप से कवर करें

Image Source Freepik

विज्ञापन

आप चाहें तो कॉटन तकिए की जगह साटन हेयर कैप या साटन तकिए का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों में फ्रिज, टूटने और ड्राइनेस की समस्या कम होती है।

बालों को करें हाइड्रेट

बालों को हाइड्रेट करने के लिए रात में हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर लगाएं। यह बालों में नमी बनाए रखता है और डैमेज को रिपेयर करने में मदद करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ