Natural DIY toothpaste: आज के समय में हर चीज मार्केट में केमिकल से बनी हुई आराम से मिल जाती है, जिसका बहुत से लोग उपयोग करते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जो टेलीविजन इंडस्ट्री के अभिनेत्री-अभिनेता को फॉलो करते हैं। इसके साथ ही उनके बताए हुए होममेड चीजों का इस्तेमाल करते हैं ताकि उनके जैसे ग्लो और निखार मिल सके। ऐसे ही टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस निया शर्मा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो कि
सबके बीच काफी फेमस हो रहा है।
जिसमें निया इंस्टाग्राम से टूथपेस्ट सीख कर ट्राई कर रही हैं। अगर आप भी निया के फैन हैं तो आइए जानते हैं आप कैसे नैचुरल तरह से टूथपेस्ट को घर पर बना सकते हैं।
इस तरह बनाएं टूथपेस्ट
टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने दांतों के लिए नेचुरल होममेड टूथपेस्ट बना रही हैं। अगर आप भी इस पेस्ट को बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस कुछ
ही चीजों की जरूरत होगी जैसे बेकिंग सोडा, नमक, नारियल तेल, टूथपेस्ट।
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी लें। इसके बाद कटोरी में एक चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसके बाद आधा चम्मच नमक लें। अब एक चम्मच नारियल तेल डालें। आखिरी में कोई सा भी टूथपेस्ट मिलाएं। इसके बाद सबको अच्छे से मिला लें। बस तैयार है आपका दांत चमकाने वाला पेस्ट।
ये भी पढ़ें- Homemade Hair Dye: बाल होंगे गहरे काले, वो भी बिना केमिकल, जानिए यह देसी हेयर डाई बनाने के तरीका
इस तरह करें उपयोग
इस पेस्ट को बनाने के बाद वीडियो में निया शर्मा ने इस पेस्ट को यूज भी करते हुए दिखाया है। आप भी इस टूथपेस्ट को अपने दांतों पर अच्छे से लगा सकते हैं। इसके साथ ही इसको लगाकर ब्रश करें। पेस्ट लगाने के बाद इसको
कम से कम 2–5 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर माउथ वॉश करें। इस तरह अगर आप हफ्ते में दो से तीन बार करते हैं तो आपको कुछ ही दिन में फायदा देखने को मिल जाएगा। दांतों में हुए दागों से भी छुटकारा मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- DIY Purse Ideas: पर्स से अपने ऑउटफिट को बनाएं और भी स्टाइलिश
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 hr agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
4 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
9 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
9 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
11 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines