हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

New Year Party Recipe: नए साल पर बच्चों को खिलाएं चॉकलेट पैनकेक, ये है रेसिपी

विज्ञापन

New Year Party Recipe: नए साल के मौके पर एक अलग ही जश्न का माहौल बना रहता है। ऐसे में बच्चों की भी जिद्द भी कुछ स्पेशल करने की रहती है। इस नए साल अगर आप पार्टी, गेम्स और मस्ती का माहौल बनाते हुए अपने बच्चों के लिए कुछ स्पेशल (New Year Party Recipe) करने का सोच रहे हैं तो कुछ टेस्टी सा बनाकर बच्चों को खुश कर सकते हैं।

आमतौर पर बच्चे चॉकलेट खाना पसंद करते हैं। चाहें वो किसी भी रूप में मिल जाए बच्चों के लिए चॉकलेट की एक खास जगह होती है। आज हम ये ही देखते हुए चॉकलेट पैनकेक की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे बच्चे और बड़े दोनों ही काफी पसंद करते हैं। आइए चॉकलेट पैनकेक की रेसिपी बताते हैं।

और पढ़िए – Methi Papdi: नए साल पर बनाएं ये खास रेसिपी, सभी को खूब आएगा पसंद!

Chocolate Pancakes Ingredients in Hindi

  • मैदा (1 कप)
  • चीनी (100 ग्राम)
  • अंडे का सफेद भाग (2 अंडे)
  • बेकिंग सोडा (1/2 छोटा चम्मच)
  • वनीला एसेंस (1 छोटा चम्मच)
  • कोको पाउडर (1/2 कप)
  • व्हीप्ड क्रीम (2 स्कूप)
  • बेकिंग पाउडर (1 छोटा चम्मच)
  • घी (50 मिली)
  • कैरेमल सॉस (जरूरत अनुसार)

Chocolate Pancakes Recipe in Hindi

बसे पहले एक बाउल में मैदा और चीनी डाल लें। इसके बाद इसमें बेकिंग पाउडर, वैनिला एसेंस, बेकिंग सोडा कोको पाउडर और अंडे का सफेद भाग डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसे करीब 5 मिनट तक सेट होने के लिए छोड़ दें।

अब एक पैन में थोड़ा सा तेल लगाकर गर्म करें। इसके बाद एक चम्मच की मदद से तैयार बैटर को डालकर थोड़ा सा फैला दें। इसको दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से पका लें। इस तरह से स्वादिष्ट चॉकलेट पैनकेक बनकर तैयार हो चुका है। आप इसे बच्चों से लेकर बच्चों को खिला सकते हैं। आप चाहें तो अपनी मर्जी से सजाकर इसे परोस भी सकते हैं।

और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें