New Year Party Kaise Manaye: नए साल की पार्टी में खुद को स्टाइलिश और खूबसूरत दिखाने की अलग ही टेंशन रहती है. हर कोई चाहता है कि वो सबसे अलग दिखे और कपड़ों से लेकर फुटवियर पर भी ध्यान देते हैं. अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आते हैं कि उनकी ड्रेस के साथ किस तरह का मेकअप चलेगा. किस तरह का लुक पार्टी के हिसाब से परफेक्ट रहेगा? ऐसे में जरूरी है कि आप पार्टी की थीम, वेन्यू और अपने कम्फर्ट के हिसाब से मेकअप का चुनाव करें. आप भी कपड़ों के साथ-साथ मेकअप पर भी ध्यान दें. इसके लिए हम आपके साथ कुछ आसान और असरदार मेकअप टिप्स साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से आप न्यू ईयर पार्टी में सबसे खास नजर आ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- नए साल पर सैलून नहीं बल्कि घर पर ही कर लीजिए स्पा, इस हेयर मास्क से रेशम जैसे मुलायम हो जाएंगे बाल
न्यू ईयर पार्टी के लिए मेकअप टिप्स | Makeup Tips For New Year
मेकअप से पहले करें ये काम- पार्टी में ज्यादा देर तक रहना पड़ता है. इसलिए चेहरे को अच्छी तरह से धोना चाहिए और फिर स्किन टोनर लगाकर मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए. इसके बाद ही मेकअप करना चाहिए और इस दौरान प्राइमर लगाना बिल्कुल भी ना भूलें.
परफेक्ट बेस बनाएं- अच्छा मेकअप फाउंडेशन पर निर्भर करता है. अगर आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से मेकअप नहीं करेंगे तो चेहरा अच्छा नहीं लगेगा. बेहतर होगा कि आप हैवी फाउंडेशन की बजाय लाइट और ग्लोइंग फिनिश वाला बेस रखें, ताकि चेहरा नेचुरल और फ्रेश लगे.
आंखों पर ध्यान दें- मेकअप का सबसे अहम और जरूरी हिस्सा आई मेकअप है. आपको ड्रेस या हेयरस्टाइल के हिसाब से आई मेकअप करना है. इस वक्त स्मोकी आईज या शिमरी आईशैडो ट्रेंड में हैं. आईलाइनर से शार्प विंग बनाएं और मस्कारा को भी ड्रामेटिक टच दें.
हाइलाइटर से पाएं परफेक्ट ग्लो- मेकअप करने के बाद गालों पर हाइलाइटर लगाएं. इससे मेकअप को क्लासी लुक मिलता है. हाइलाइटर लगाने के लिए आपको गालों पर हल्का ब्लश और चीक्स, नोज ब्रिज वा ब्राउन बोन पर हाइलाइटर लगाना होगा. इससे चेहरे पर इंस्टेंट पार्टी ग्लो आ जाता है.
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
55 mins agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 hr agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
2 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
4 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
18 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
23 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines