हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

New year Gifts: नए साल पर देने के लिए परफेक्ट हैं ये गिफ्ट्स, दोस्तों से लेकर परिवार तक को आएंगे पसंद

New year Gift Ideas: आप भी नए साल के मौके पर अपने करीबियों को उपहार देना चाहते हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं. यहां दिए गिफ्ट्स सभी को बेहद पसंद आएंगे.

विज्ञापन
Best Gifts For New Year: नए साल पर अपनों को दें ये गिफ्ट्स. Image Credits - Pexels

New Year 2026: नया साल अपने साथ कई नए मौके लेकर आता है, जैसे पार्टी करने का मौका, कहीं घूमने का मौका, एकदूसरे के साथ समय बिताने का मौका, पकवान खाने का मौका और अपने करीबियों को उपहार देने का मौका. कहते हैं जिसे गिफ्ट्स देना पसंद है उसके लिए हर दिन कोई नया बहाना निकल ही आता है और उपहार देने के लिए नए साल से बेहतर आखिर क्या बहाना होगा. ऐसे में अगर आप भी किसी खास को, चाहे आपका भाई हो, बहन हो, परिवार का कोई और सदस्य, गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड, पति या पत्नी ही क्यों ना हों, यहां कुछ ऐसे गिफ्ट आइडिया (Gift Ideas) दिए गए हैं जो सभी को बेहद पसंद आएंगे.

नए साल के गिफ्ट आइडिया | New Year Gift Ideas

फूड कोंबो या हैंपर्स

किसी करीबी को देने के लिए यह एक अच्छा गिफ्ट है. फूड हैंपर्स का मतलब सिर्फ नमकीन या मिठाई देना ही नहीं है, बल्कि आप अलग-अलग तरह की चटनियां, चीज, सालसा, सीजनिंग, कुकीज, वेफर्स या रोस्टेड नट्स के हैंपर्स गिफ्ट में दे सकते हैं.

विज्ञापन

ट्रैवल एक्ससरीज

आजकल आयदिन लोग घूमने का प्लान बनाते रहते हैं. ऐसे में आप उन्हें कोई बढ़िया सी ट्रेवल एक्सेसरी दे सकते हैं. ट्रेवल बैग, वुलन का स्कार्फ, जूते, पासपोर्ट कवर, नेक पिलो या पावरबैंक वगैरह अच्छे गिफ्ट ऑप्शंस (Gift Options) हैं.

विज्ञापन

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं. ये गिफ्ट्स बताते हैं कि आप जिस व्यक्ति को गिफ्ट दे रहे हैं वो आपके लिए कितना खास और जरूरी है. आप पर्सनलाइज्ड कार्ड, क्रोकरी, फ्रेम, की चेन या ब्रेसलेट वगैरह दे सकते हैं.

विज्ञापन

कोर्पोरेट गिफ्ट्स

कोर्पोरेट में अपने बॉस या कुलीग को देने के लिए टेबल पर सजाने वाली चीजें गिफ्ट में देने के लिए अच्छी होती हैं. इनमें आप चाहे तो कोई लो-मेंटेनेंस प्लांट दे सकते हैं, शो पीस की चीज की दे सकते हैं, कॉस्टर्स दे सकते हैं, पेन होल्डर या लैपटॉप स्टैंड दे सकते हैं.

विज्ञापन

स्किन केयर में यह सब

चेहरे या बालों पर इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के बजाय स्किन केयर में और भी बहुत कुछ है जो गिफ्ट में दिया जा सकता है, जैसे शॉवर जैल, बॉडी स्क्रब, फूट स्क्रब, मेनिक्योर किट, बॉडी सनस्क्रीन, एसेंशियल ऑयल्स, नेलपेंट सेट या ग्लिटर स्प्रे. लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी स्किन केयर का सामान गिफ्ट में दे सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – New Year 2026: न्यू ईयर पार्टी में दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो सेलेब्स के इन लुक्स से ले लीजिए आइडिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola