हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

New Year 2026: न्यू ईयर पार्टी में दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो सेलेब्स के इन लुक्स से ले लीजिए आइडिया

New Year Party: नए साल की पार्टी में तैयार होकर जाने का अलग ही मजा है. आप भी नए साल पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो सेलेब्रिटीज के लुक्स से आइडिया लेकर रेडी हो सकती हैं. यहां आपके लिए कुछ बेस्ट लुक्स दिए गए हैं.

विज्ञापन
New Year Party Looks: नए साल पर आप भी इस इस तरह हो सकती हैं तैयार.

New Year 2026: नया साल दस्तक दे रहा है और यह परफेक्ट समय है अपना आउटफिट डिसाइड करने का. अगर आपने आउटफिट सोच लिया है लेकिन यह समझ नहीं आ रहा कि आउटफिट स्टाइल कैसे करें तो यहां आपके लिए कुछ कमाल के सेलेब्रिटी आउटफिट लुक्स (Celebrity Outfit Looks) दिए गए हैं. सेलेब्स के इन लुक्स से आप भी आइडिया लेकर अपना लुक न्यू ईयर लुक (New Year Look) डिसाइड कर सकती हैं. आप अपना मेकअप भी इस तरह डिसाइड कर पाएंगी. यहां जानिए न्यू ईयर पार्टी के लिए कैसे हों तैयार.

सेलेब्रिटी इंस्पायर्ड न्यू ईयर पार्टी लुक्स | Celebrity Inspired New Year Party Looks

शनाया कपूर का यह लुक न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट है. आप कैजुअल के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगेंगी अगर शनाया की ही तरह रेडी होकर जाएंगी. लेदर पैंट्स और लेदर जैकेट वाला यह लुक आपको गर्माहट भी देगा और आप बेहद कूल भी दिखेंगी. जैकेट के अंदर आप कोई बोल्ड टॉप भी पहन सकती हैं या शनाया की ही तरह कुछ बेसिक कैरी कर सकती हैं.

अनन्या पांडे की तरह का लुक कैरी करेंगी तो पार्टी में सभी की निगाहें आप पर ही टिकी रहेंगी. अनन्या ने स्कर्ट के साथ मैचिंग क्रॉप ब्लेजर कैरी किया है. हाई नेक टॉप के साथ बोल्ड मेकअप वाले अनन्या की तरह के लुक में आप भी पार्टी में हटकर नजर आएंगी. आप चाहे तो स्कर्ट के नीचे फ्लीस लेग्गिंस भी पहन सकती हैं.

विज्ञापन

खुशी कपूर (Khushi Kapoor) का यह पार्टी लुक भी आप पर खूब जंचेगा. खुशी ने बेसिक आउटफिट को ओवरसाइज्ड फर जैकेट के साथ स्टेप अप किया है. वाइट टॉप पर खुशी ने ब्राउन फर जैकेट कैरी किया है. शिम्मरी मेकअप और हाई पोनी के साथ खुशी ने अपने लुक को कंप्लीट किया है और आप भी ऐसा ही लुक स्टाइल कर सकती हैं.

अगर आप ऑफिस की पार्टी में जा रही हैं या किसी बड़ी न्यू ईयर पार्टी में शिरकत करने वाली हैं और एक्स्ट्रा दिखना चाहती हैं तो सारा अर्जुन (Sara Arjun) के इस ब्लैक गाउन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. सारा के इस सिलुएट वाले गाउन की तरह का ही आपका गाउन है तो आप भी सारा की तरह स्मोकी आई लुक कैरी कर सकती हैं. सारा ने अपने लुक को सिंपल रखा है और जूलरी में इयरिंग्स और रिंग्स कैरी किए हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – New Year 2026: नए साल को पार्टनर के लिए कैसे बनाएं स्पेशल? नई-नई शादी हुई है तो जरूर करें ये काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola