New Year 2026: नए साल पर घूमना-फिरना बेहद अच्छा लगता है. ऐसे में नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को सभी को घूमना-फिरना बेहद अच्छा लगता है. इस खास मौके पर आप दिल्ली की ऐतिहासिक गलियों और इमारतों की सैर पर निकला जा सकता है. राजधानी में एक से बढ़कर एक खूबसूरत ऐतिहासिक इमारतें (Historical Monuments) हैं जहां जाकर लगता है जैसे अलग ही दुनिया में आ गए हैं. इन जगहों पर आप परिवार या दोस्तों के साथ नए साल पर घूमने जा सकते हैं.
बेस्ट हैं दिल्ली की ये ऐतिहासिक इमारतें
कुतुब मीनार
यूनेस्को के विश्व धरोधर स्थलों में शामिल है कुतुब मीनार. यह दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित स्मारकों में से एक है. कुतुबमीनार के परिसर में अलई दरवाजा, कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद और लौह स्तंभ जैसी कई अन्य संरचनाएं भी हैं. आप इस खूबसूरत ऐतिहासिक इमारत को देखने जा सकते हैं और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं.
लाल किला
दिल के दिल में स्थित है लाल किला. इसकी विशाल बलुआ पत्थर की दीवारें और अंदर की सुंदर इमारतें शान-ओ-शौकत की गवाही देती हैं. नए साल पर आप लाल किला घूमने आ सकते हैं. परिवार के साथ आएंगे तो घर के बच्चे यहां बेहद एंजॉय कर सकेंगे. बच्चों को लाल किला परिसर में मौजूद म्यूजियम भी घुमाया जा सकता है.
हुमायूं का मकबरा
इस भव्य मकबरे को देखना और इसके आस-पास बने हरे-भरे चारबाग गार्डन में घूमना बेहद अच्छा लगता है. यह मकबरा दिल्ली के सबसे शांत और खूबसूरत मकबरे में से एक है. यहां की लाल बलुआ पत्थर की वास्तुकला और जटिल नक्काशी आपको मंत्रमुग्ध कर देगी. यहां यार-दोस्तों के साथ घूमने का एक अलग ही मजा है.
जंतर मंतर
नए साल के मौके पर जंतर मंतर की सैर पर निकला जा सकता है. ग्रहों की चाल और खगोलीय पिंडों के अध्ययन के लिए यहां विशालकाय उपकरण बनाए गए थे. यहां सिर्फ घूमने ही नहीं बल्कि कुछ सीखने भी जाया जा सकता है. वहीं, जंतर मंतर में फोटोज भी बेहद खूबसूरत आती हैं.
इंडिया गेट
परिवार या दोस्तों के साथ नए साल पर घूमने जाया जा सकता है. शाम ढलने से पहले इंडिया गेट जाएं और यहां वॉक करें, बैठें, कुछ अच्छा खाएं और फोटोज खीचें. इंडिया गेट (India Gate) घूमने के बाद आस-पास की सैर पर निकला जा सकता है और अलग-अलग पकवानों का मजा लिया जा सकता है.
.यह भी पढ़ें- New year Gifts: नए साल पर देने के लिए परफेक्ट हैं ये गिफ्ट्स, दोस्तों से लेकर परिवार तक को आएंगे पसंद
संबंधित खबरें
भाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
4 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
4 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
5 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
8 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
22 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines