हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फलों के कॉम्बिनेशन का सेहत पर क्या असर? जानें किस फ्रूट के साथ किसे न खाएं

फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन हमारी कुछ गलतियों की वजह से ये सेहत भी बिगाड़ सकता है। जी हां, फलों के कुछ कॉम्बिनेशन खाने से डाइजेशन खराब हो सकता है। इस बारे में जानने के लिए एक्सपर्ट से।

विज्ञापन

सेहतमंद रहने के लिए अच्छी डाइट का पालन करना जरूरी होता है। इस डाइट में फलों की भी अहम भूमिका होती है। हर इंसान को रोजाना 1 या 2 फल का सेवन करना चाहिए, ताकि वह स्वस्थ रहे। फल हमें हाइड्रेशन, फाइबर और न्यूट्रिशन प्रोवाइड करते हैं। मगर कभी-कभी फल खाते समय कुछ गलतियां करना हमारा पूरा स्वास्थ्य बिगाड़ सकती हैं। जैसे कि फलों का खराब कॉम्बिनेशन। जी हां, कुछ लोग फ्रूट चाट और मिक्स जूस पीते हैं लेकिन उसे खाते समय इस बात का ध्यान नहीं देते हैं कि हम किस फल के साथ किस दूसरे फल को खा रहे हैं। क्या वो दोनों फल साथ खाए जा सकते हैं?

ये फ्रूट कॉम्बिनेशन बिगाड़ सकते हैं सेहत

खट्टा और मीठा फल

हमें मीठे और खट्टे फलों को साथ मिलाकर खाने से बचना चाहिए। संतरा, अंगूर और अनानास के साथ पपीता और खरबूज नहीं खाने चाहिए। दरअसल, इन मीठे फलों में कार्बोहाइड्रेट होता है और खट्टे फल में एसिड होता है। अगर दोनों को साथ मिलाकर खाया जाए, तो ये डाइजेशन को बिगाड़ देते हैं। ऐसे में गैस, पेट में दर्द और ऐंठन हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में जरूर खाने चाहिए ये 5 सुपरफूड्स, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए फायदे

विज्ञापन

हाइड्रेशन वाले फल का कॉम्बो

तरबूज, खरबूज और खीरे को हमेशा अकेला खाना चाहिए। इन फलों को किसी और फल के साथ मिलाकर खाने से ये एक अनहेल्दी कॉम्बिनेशन बन जाता है। क्योंकि इन फलों के अंदर पानी की मात्रा अधिक होती है और इन फ्रूट्स को पचाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। वहीं, अन्य फलों को पचने में ज्यादा समय लगता है। दोनों को साथ खाने से पेट में सूजन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

केला-दूध

हमें दूध के साथ केला मिलाकर नहीं खाना चाहिए। जी हां, ये एक सबसे कॉमन फ्रूट कॉम्बिनेशन है, जिसे हमें बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि इन दोनों को साथ खाने से गैस, एसिडिटी और पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। लोग शेक और स्मूदी बनाकर खूब पीते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसे सही नहीं माना गया है। कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि दूध-केला साथ खाने से सांस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको दूध-केला साथ खाना पसंद है, तो आप इसमें इलायची मिलाकर खा सकते हैं।

विज्ञापन

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

दिल्ली के सीनियर डॉक्टर सत्या बताते हैं कि फलों का कॉम्बिनेशन डाइजेशन प्रॉब्लम्स को बढ़ा देता है। इसलिए, हमें कोशिश करनी चाहिए कि फलों को हमेशा अकेला खाना यानी 1 फल को 1 समय पर खाना चाहिए। ऐसे उस फल का भी पूरा पोषण मिलता है। डॉक्टर कहते हैं कि भले ही एक या दो फल साथ खा लें मगर कभी भी फल को खाने के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में कभी न खाएं ये 3 फूड्स, बिगड़ जाएगी सेहत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola