Neeraj Chopra: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की शादी हो चुकी है। नीरज ने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की। दोनों की वेडिंग एक प्राइवेट इवेंट था, जहां करीबी दोस्तों और परिवार वाले शामिल हुए थे। नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लोगों को बताया कि वे अपने परिवार के साथ नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि वे इस पल के लिए खुश हैं। आइए जानते हैं दोनों की प्रेम कहानी के बारे में।
शिमला में हुई शादी
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने शिमला में एक निजी समारोह में शादी की है, जबकि तस्वीरें नीरज ने 19 जनवरी को शेयर की थीं। उनकी इन तस्वीरों को अचानक देखकर कुछ करीबी दोस्त भी शॉक हो गए हैं। उनकी शादी में उनका पालतु कुत्ता टोक्यो भी शामिल हुआ था। यह कुत्ता उन्हें अभिनव बिंद्रा ने तोहफे में दिया था, जब वे टोक्यो 2020 में अपना पहला स्वर्ण पदक जीते थे।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
कहां हुई थी पहली मुलाकात?
नीरज के चाचा के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात अमेरिका में हुई थी। हालांकि, दोनों की प्रेम कहानी के बारे में लोग ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं लेकिन दोनों ने शादी की प्लानिंग दो महीने पहले ही की थी। दरअसल, शादी का फैसला अचानक इसलिए हुआ क्योंकि नीरज 2028 ओलंपिक तक काफी व्यस्त हैं। नीरज के चाचा बताते हैं कि दोनों बच्चे एक ही फील्ड के हैं, एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं, इसलिए परिवार वालों को कोई दिक्कत नहीं हुई।
पंडित भी थे अनजान!
नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा की मानें, तो शादी करवाने वाले पंडित भी नीरज चोपड़ा को पहचान नहीं पाए थे। शादी का समारोह 3 दिनों तक चला था, जिसमें किसी को भी फोन और सोशल मीडिया का यूज करने की मंजूरी नहीं थी। वहीं, सोशल मीडिया पर यह बात भी छाई हुई है कि नीरज चोपड़ा ने दहेज में सिर्फ 1 रुपये ही लिए हैं।
गांव में भी हुई थी शादी
रिपोर्ट्स की मानें, तो नीरज और हिमानी ने हिमानी के पैतृक गांव में भी शादी से पहले की रस्में की थी। वहां वे 14 घंटों के लिए रुके थे, ताकि पारंपरिक रस्में रीति-रिवाजों के साथ की जा सकें। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो नीरज के चाचा के अनुसार, नीरज ने बोला था कि उन्हें पूरी लाइफ जीनी है लेकिन अपने लिए, दुनिया के लिए नहीं। यह मेरी पर्सनल लाइफ से जुड़ा फैसला है, जिसे मैं पर्सनल रखना चाहता हूं। इस समय नीरज और हिमानी अमेरिका में हैं। दोनों लोग जल्दी ही देश लौटकर रिसेप्शन की तैयारी करेंगे।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
3 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
6 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
20 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
23 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines