Homemade Face Mask: आजकल बहुत से लोग अपनी त्वचा पर नेचुरल सुंदरता (Natural Beauty) लाना चाहते हैं, जिसके लिए वे कई तरह के उपाय अपनाते हैं. कुछ तो ऐसे हैं जो चेहरे को सुंदर बनाने के लिए डॉक्टर तक का सहारा लेने लगते हैं, जिसके चलते सुंदरता का असर बस कुछ ही दिन तक रहता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और बिना केमिकल्स के ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं नीम से बने दो ऐसे असरदार फेस पैक (Face Mask) के बारे में जिन्हें अपनाकर आप भी सुंदर और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. नीम से बने दो असरदार स्किन ब्राइटनिंग फेस (Brighting Face Pack) पैक त्वचा को साफ, चमकदार और मुंहासों से मुक्त बनाने के लिए किए जाते हैं. नीम में एंटीबैक्टीरियल (Anti-Bacterial) और एंटीऑक्सीडेंट (Anti-Oxidant) गुण होते हैं, जो त्वचा को अंदर से साफ करके स्किन पर नेचुरल निखार लाते हैं.
नीम फेस पैक | Neem Face Pack
नीम और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
यह फेस पैक खासकर ऑयली और मुंहासे वाली त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. नीम बैक्टीरिया (Bacteria) को मारता है, वहीं मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गहराई से सफाई कर के अतिरिक्त तेल हटाती है. इससे त्वचा साफ, निखरी और तरोताजा दिखती है. इसको बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी जैसे 1 चम्मच नीम पाउडर (Neem Powder) (या ताजी नीम की पत्तियों का पेस्ट), 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल. इस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में नीम पाउडर और मुल्तानी मिट्टी लें. उसमें गुलाब जल (Rose Water) डालें और एक स्मूद पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. अब मास्क को 15-20 मिनट तक सूखने दें. सूखने के बाद इसको ठंडे पानी से धो लें और चेहरे को पोंछ लें.
ये भी पढ़ें- कच्चे दूध में मिला लें ये चीजें, बस दो बार के इस्तेमाल से ही डार्क सर्कल हो जाएंगे कम
नीम और हल्दी फेस पैक
नीम और हल्दी दोनों ही त्वचा को डिटॉक्स (Skin Detox) करते हैं, मुंहासों को दूर करते हैं और चेहरे पर चमक लाते हैं. यह फेस पैक डार्क स्पॉट्स, दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन के लिए भी फायदेमंद है. इस मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ चीजे जैसे 1 चम्मच नीम पाउडर या नीम पत्तियों का पेस्ट, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच दही या शहद (स्किन टाइप के अनुसार), दही. इसको बनाने के लिए आप इन सभी सामग्री को एक कटोरी में ले. इसके बाद आप इन्हें अच्छी तरह मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. अब गुनगुने पानी से धो लें. इस तरह से आपका फेस मास्क रेडी हो जाएगा साथ ही आपकी त्वचा को सुंदर और ग्लोइंग बनाने में काफी ज्यादा मददगार साबित होगा.
ये भी पढ़ें- झड़ते बालों से हैं परेशान? केमिकल नहीं इस नेचुरल शैंपू का करे इस्तेमाल, बालों की हो जाएगी कायापलट
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
13 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
19 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
20 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
23 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines