Neck Blackness Problem: गर्दन का कालापन ज्यादातर लोगों में देखा जा सकता है। यह बड़ी आसानी के साथ बढ़ जाता है, क्योंकि इन्हें ढ़ककर नहीं रखा जा सकता है। इनपर धूप लगातार बड़ी आसनी के साथ पड़ जाती है और इसकी टैनिंग (Sun Tanning) के कारण गर्दन काली पड़ जाती है। काली गर्दन देखने में तो बिल्कुल अच्छी नहीं लगती और ऐसे में कोशिश यही रहती है कि इस कालेपन से किसी भी तरह छुटकारा पा लिया जाए तो चलिए आज हम इस प्रॉब्लम से बचने के लिए घर में बड़ी आसानी के साथ मिल जाने वाली चीजों की मदद से इनसे छुटकारा पाने के बारे में जानते हैं।
बेसन और नींबू का पेस्ट
बेसन और नींबू का पेस्ट लगाने से गर्दन का कालापन दूर हो सकता है। बेसन में नींबू का थोड़ा सा रस मिलाकर अपनी गर्दन के काले हिस्से पर लगाएं और फिर इसे साफ पानी से धो लें। इस उपाय के इस्तेमाल से आपकी गर्दन का रंग काफी हद तक साफ हो जाता है। रोजाना इस उपाय को करने से गर्दन,कोहनी, बगल आदि का कालापन दूर होगा।
हल्दी और दूध का इस्तेमाल
हल्दी और दूध की मदद से भी आप गर्दन और कोहनी की स्किन को साफ कर सकते हैं। 1 कप दूध में 2 चम्मच हल्दी मिला लें इसके बाद काले जगह पर कम से कम 15 मिनट के लिए लगाएं फिर इसके सूखने के बाद हाथों से इसे रगड़ कर छुड़ा दें। आप अपनी सुविधा के अनुसार दूध की जगह दही या शहद भी ले सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से कुछ दिनों में गर्दन और कोहनी का कालापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
बेसन और हल्दी के मदद से कालेपन से बचाव
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए बेसन और हल्दी का यूज कर सकते हैं। इसके लिए कुछ चम्मच बेसन लें और उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं। आप इसमें पानी या दही भी मिला सकते हैं और इसे तब तक मिला सकते हैं जब तक यह गाढ़ा पेस्ट न बन जाए। इसे अच्छे से मिलाएं ताकि इसमें कोई गुठलियां न रहें। आप इस पेस्ट को अपनी गर्दन पर लगाएं और इसे सूखने तक छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
फिटकरी की मदद से कालेपन से छुटकारा
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल ज्यादा असरदार होता है। इसमें गंदगी को कम करने का गुण पाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले एक चम्मच फिटकरी पाउडर में बराबर मात्रा में मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर, उससे पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को गर्दन पर 20 मिनट लगाकर छोड़ दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो सादे पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में 3 बार सोने से पहले कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
7 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
13 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
14 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
15 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
17 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines