गर्दन के कालेपन को दूर करने में मददगार है नींबू, अपनाएं घरेलू तरीका

Skin Care Tips: क्या आपकी स्किन भी काली पड़ने लगी है? क्या आपकी गर्दन पर भी बार-बार मैल जमने लगता है? अगर हां, तो आइए जानते हैं एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में, जिसे अगर आप नियमित रूप से अपनाते हैं, तो आपकी स्किन कुछ ही समय में साफ हो जाएगी।

Skin Care Tips

Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में स्किन पर टैनिंग होना आम बात है। चिलचिलाती धूप की वजह से स्किन अपने आप काली पड़ने लगती है। वहीं कुछ लोगों की गर्दन, पैर और टखने भी अपने आप काले पड़ने लगते हैं, जो देखने में बहुत ज्यादा गंदे लगते हैं। इसके अलावा अपने काले रंग की वजह से कुछ लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।

विज्ञापन

आज हम आपको नींबू के एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप झटपट काली स्किन से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन

पेस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • गर्म पानी
  • नींबू
  • ईनो पाउडर
  • नारियल का तेल
  • शैम्पू
  • कॉफी पाउडर
  • आटा

विज्ञापन

नींबू से गर्दन का कालापन कैसे होगा दूर?

काली स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर ही एक पेस्ट बना सकते हैं। पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। फिर उसमें गर्म पानी डालें। अब पानी में एक पैकेट ईनो पाउडर मिलाएं। इसके बाद एक नींबू का रस, एक चम्मच नारियल का तेल, थोडा सा शैम्पू, एक चम्मच कॉफी पाउडर और दो चम्मच आटा मिलाएं।

इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। आप इस पेस्ट को शरीर के किसी भी हिस्से पर नींबू से लगा सकते हैं। इससे स्किन से टैनिंग की समस्या तो गायब हो ही जाएगी। साथ ही त्वचा ग्लो भी करने लगेगी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ