अक्सर लोग अपने चेहरे के लिए तो दस तरह के स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं लेकिन लोग अपनी गर्दन की केयर अपने रूटीन में शामिल नहीं करते हैं और इसका परिणाम ये होता है कि चेहरे पर तो निखार नजर आता है लेकिन गर्दन पर रूखापन और बारीक लकीरें दिखती हैं जो देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती हैं. गर्दन पर नजर आने वाली लकीरें उम्र के बढ़ने, गर्दन को ज्यादा मोड़ने, धूप में ज्यादा रहने, रूखेपन और स्किन में नमी की कमी की वजह से हो सकती हैं. इन लकीरों से छुटकारा पाने और गर्दन को मुलायम बनाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों से ही इन लकीरों को वक्त के साथ कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में.
यह भी पढ़ें: Homemade Kajal: आंखों में नहीं होगी चुभन, घर पर आसानी से ऐसे बनाएं बिना केमिकल वाला
चावल का पानी और एलोवेरा आएगा काम
चावल का पानी और एलोवेरा गर्दन को ठंडक और नमी देने में मदद कर सकता है. इसके लिए 2 चम्मच साफ चावल को पानी में धोकर थोड़े पानी में भिगो लीजिए और फिर कुछ देर बाद वो पानी ले लीजिए. अब इस चावल के पानी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर हल्का पेस्ट सा तैयार कर लीजिए. फिर गर्दन को साफ करने के बाद उस पर इस पेस्ट की पतली लेयर लगा लीजिए और करीब 10 से 15 मिनट बाद पानी से धो लीजिए. गर्दन को धोने के बाद उस पर हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.
केले और शहद का लेप भी आ सकता है काम
अगर आप अपनी रूखी गर्दन को मुलायम बनाना चाहते हैं तो आपको ये केले और शहद का लेप जरूर ट्राई करना चाहिए. इसके लिए आधे पके केले को अच्छी तरह से एक बाउल में मैश कर लीजिए और उसमें करीब 1 चम्मच शहद डालकर मिला लीजिए. फिर इस पेस्ट को गर्दन पर लगा लीजिए. ध्यान रहे कि आपको इसकी बहुत मोटी लेयर लगाने की जरूरत नहीं है. फिर लगभग 10 से 15 मिनट के बाद गर्दन को साफ पानी से धो लीजिए और उसे थपथपाकर सुखा लीजिए.
कॉफी और दही से करें हल्की सफाई
कॉफी और दही की मदद से भी आप अपनी गर्दन की लकीरों को कम कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच सादा दही लेकर उसमें आधा चम्मच बारीक कॉफी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए. इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर जोर से न रगड़ें बल्कि कुछ मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर मसाज करते हुए इसे साफ कर लीजिए. ये आपकी गर्दन को साफ करके सारी गंदगी हटाकर उसे फ्लॉलेस दिखाने में मदद करेगा.
लकीरों की देखभाल में ये रोज की आदतें भी जोड़ें
- जो सनस्क्रीन आप अपने चेहरे पर लगाते हैं उसे गर्दन पर भी लगाने की आदत डाल लीजिए खासकर जब आपको बाहर धूप में जाना हो.
- अपनी गर्दन पर बार-बार खुजली करने, रगड़ने या स्क्रब करने की आदत को छोड़ दीजिए.
- मोबाइल चलाते समय ज्यादा देर तक गर्दन को नीचे की तरफ मोड़कर रखने की आदत कम करें.
- अगर आपकी गर्दन पर अचानक से खुजली, रेडनेस, मोटापन या कोई भी बदलाव दिखे तो किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लीजिए.
यह भी पढ़ें:धूल-प्रदूषण से बाल बनते जा रहे झाड़ू, आज ही से अपनाएं ये टिप्स दूर होने लगेगी गंजेपन की समस्या
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
16 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
19 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines