गर्दन पर दिखने लगी हैं बारीक लकीरें? रसोई में रखे चावल, केले और इन चीजों से करें त्वचा की देखभाल

Home Remedies For Neck Wrinkles: चेहरे की देखभाल के दौरान गर्दन को नजरअंदाज करना कई लोगों की आम गलती होती है. समय के साथ गर्दन पर दिखने वाली बारीक लकीरें, रूखापन और त्वचा का रंग परेशान कर सकता है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों और रोजमर्रा की आदतों की मदद से गर्दन की त्वचा की बेहतर देखभाल की जा सकती है.

Neck lines

गर्दन पर आ रही लकीरें? ऐसे पाएं राहत. (Image: AI/Pexels)

अक्सर लोग अपने चेहरे के लिए तो दस तरह के स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं लेकिन लोग अपनी गर्दन की केयर अपने रूटीन में शामिल नहीं करते हैं और इसका परिणाम ये होता है कि चेहरे पर तो निखार नजर आता है लेकिन गर्दन पर रूखापन और बारीक लकीरें दिखती हैं जो देखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती हैं. गर्दन पर नजर आने वाली लकीरें उम्र के बढ़ने, गर्दन को ज्यादा मोड़ने, धूप में ज्यादा रहने, रूखेपन और स्किन में नमी की कमी की वजह से हो सकती हैं. इन लकीरों से छुटकारा पाने और गर्दन को मुलायम बनाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ घरेलू नुस्खों से ही इन लकीरों को वक्त के साथ कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

चावल का पानी और एलोवेरा आएगा काम

चावल का पानी और एलोवेरा गर्दन को ठंडक और नमी देने में मदद कर सकता है. इसके लिए 2 चम्मच साफ चावल को पानी में धोकर थोड़े पानी में भिगो लीजिए और फिर कुछ देर बाद वो पानी ले लीजिए. अब इस चावल के पानी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर हल्का पेस्ट सा तैयार कर लीजिए. फिर गर्दन को साफ करने के बाद उस पर इस पेस्ट की पतली लेयर लगा लीजिए और करीब 10 से 15 मिनट बाद पानी से धो लीजिए. गर्दन को धोने के बाद उस पर हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं.

केले और शहद का लेप भी आ सकता है काम

अगर आप अपनी रूखी गर्दन को मुलायम बनाना चाहते हैं तो आपको ये केले और शहद का लेप जरूर ट्राई करना चाहिए. इसके लिए आधे पके केले को अच्छी तरह से एक बाउल में मैश कर लीजिए और उसमें करीब 1 चम्मच शहद डालकर मिला लीजिए. फिर इस पेस्ट को गर्दन पर लगा लीजिए. ध्यान रहे कि आपको इसकी बहुत मोटी लेयर लगाने की जरूरत नहीं है. फिर लगभग 10 से 15 मिनट के बाद गर्दन को साफ पानी से धो लीजिए और उसे थपथपाकर सुखा लीजिए.

विज्ञापन

कॉफी और दही से करें हल्की सफाई

कॉफी और दही की मदद से भी आप अपनी गर्दन की लकीरों को कम कर सकते हैं. इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच सादा दही लेकर उसमें आधा चम्मच बारीक कॉफी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए. इस पेस्ट को गर्दन पर लगाकर जोर से न रगड़ें बल्कि कुछ मिनट तक इसे लगा रहने दें फिर मसाज करते हुए इसे साफ कर लीजिए. ये आपकी गर्दन को साफ करके सारी गंदगी हटाकर उसे फ्लॉलेस दिखाने में मदद करेगा.

लकीरों की देखभाल में ये रोज की आदतें भी जोड़ें

  • जो सनस्क्रीन आप अपने चेहरे पर लगाते हैं उसे गर्दन पर भी लगाने की आदत डाल लीजिए खासकर जब आपको बाहर धूप में जाना हो.
  • अपनी गर्दन पर बार-बार खुजली करने, रगड़ने या स्क्रब करने की आदत को छोड़ दीजिए.
  • मोबाइल चलाते समय ज्यादा देर तक गर्दन को नीचे की तरफ मोड़कर रखने की आदत कम करें.
  • अगर आपकी गर्दन पर अचानक से खुजली, रेडनेस, मोटापन या कोई भी बदलाव दिखे तो किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लीजिए.

यह भी पढ़ें:धूल-प्रदूषण से बाल बनते जा रहे झाड़ू, आज ही से अपनाएं ये टिप्स दूर होने लगेगी गंजेपन की समस्या

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ