Navratri Vrat Recipe 2023: आज यानी 22 मार्च, बुधवार से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज नवरात्रि का पहला दिन है और ज्यादा भक्तजन इस दिन मां दुर्गा के लिए व्रत रखते हैं तो कुछ नौ दिनों तक व्रती रहते हैं।
अगर आप भी नवरात्रि में फलहारी व्रत (Navratri Vrat Recipe) रख रहे हैं तो साबूदाने की खिचड़ी व्रत में खा सकते हैं। इसे बनाने का तरीका भी काफी सरल है और ये स्वादिष्ट भी होती है। वैसे तो साबूदाने का सेवन सिर्फ व्रत (Sabudana Khichdi Recipe) में नहीं आप चाहें तो इसे कभी भी नाश्ते के तौर पर खा सकते हैं, ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। आइए आपको व्रत वाली साबूदाना खिचड़ी की रेसिपी बताते हैं।
और पढ़िए – Navratri 2023 Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं क्रिस्पी केले के चिप्स, जानें विधि
Sabudana Khichdi Ingredients in Hindi
- 1 कप- साबूदाना
- 2- उबले आलू
- 2 से 3 चम्मच- घी
- 1 चम्मच- जीरा
- 1- नींबू
- 2-3 टेबल स्पून- हरा धनियां
- 1 छोटी चम्मच- सैंधा नमक
- 2 से 3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1/2 कप भुने हुये छिले हुए मूंगफली के दाने
ध्यान रखें ये जरूरी बात
साबूदाने की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहला काम है साबूदाने को 5-6 घंटे के लिए भिगो कर रख देने का। अगर आप रात में साबूदाने से कोई रेसिपी बनाना चाहते हैं तो सुबह के समय ही उसे पानी में भोगो दें। जबकिं, सुबह इस्तेमाल करने के लिए आपको साबूदाने को रात में भिगोना है। सरल भाषा में समझाएं तो साबूदाना कम से कम 6 घंटे तक भिगने के बाद ही सही से बन पाता है।
और पढ़िए – Makhana Raita: एनर्जी से भरपूर होता है मखाने का रायता, नवरात्रि उपवास में ऐसे करें झटपट तैयार
Sabudana Khichdi Recipe in Hindi
- सबसे पहले गैस पर एक नॉनस्टिक कढ़ाई रखें उसमें घी गर्म कर लें।
- इसमें जीरा, हरी मिर्च और मूंग फली के दानों को भी हल्का रोस्ट कर लें।
- अब इसमें उबले आलू को काटकर डालें।
- इसके बाद भिगो हुए साबूदाने और सेंधा नमक को मिक्स करके चलाएं।
- इसमें हल्का सा पानी डालकर गैस की आंच धीमी करें को खिचड़ी को ढककर 2-3 मिनट पकाएं।
- इस तरह से साबूदाने की खिचड़ी तैयार हो जाएगी।
- ऊपर से आप नींबू और हरी चटनी को मिक्स करके खा सकतें है।
- साबूदाना खिचड़ी के साथ दही का सेवन भी किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
12 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
25 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines