Navratri Outfit Ideas: इस साल नवरात्रि (Navratri) के पावन दिन 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं. ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार रहता है. कुछ लोगों ने तो शॉपिंग भी शुरू कर दी होगी. वहीं कुछ अब भी सोच में हैं कि इस साल कौन-सी ट्रेंडिंग ड्रेस लें या पहनें. अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से हैं, तो परेशान न हों. आइए जानें 5 सेलेब्स के स्टाइलिश (Stylish) ड्रेसिंग आइडिया, जिन्हें देखकर आप अपने फेस्टिव लुक में चार चांद लगा सकते हैं.
साड़ी
नवरात्रि में साड़ी (Saree) पहनना हर साल का ट्रेंड है. अगर आप भी इस बार साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लुक से इंस्पिरेशन लें. ट्रेडिशनल टच और मॉडर्न डिजाइन (Modern Design) के साथ लेटेस्ट प्रिंट वाली साड़ी आपके लुक को एक नया अंदाज देगी.
कुर्ती-पलाजो सेट
अगर आप नवरात्रि में घूमना-फिरना चाहती हैं बिना बार-बार ड्रेस संभाले, तो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का कुर्ती-पलाजो (Kurti Plazoo Set) सेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. ये ट्रेंडी, खूबसूरत और बेहद कंफर्टेबल है.
ये भी पढ़ें- Styling Tips: पार्टी के लिए चाहिए परफेक्ट लुक? ट्राई करें झनक के ये लेटेस्ट साड़ी ट्रेंड्स
को-ऑर्ड सेट
इन दिनों को-ऑर्ड सेट (Co-ord) का ट्रेंड खूब चल रहा है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से इंस्पिरेशन लेकर आप भी इस बार नवरात्रि में प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट ट्राय कर सकती हैं. ये फ्यूजन लुक आपको सबसे अलग और स्टाइलिश बनाएगा.
स्कर्ट-ब्लाउज
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के इस स्कर्ट-ब्लाउज (Skirt Blouse) लुक से इंस्पिरेशन लेकर आप एक यूनिक ड्रेस स्टाइल चुन सकती हैं। इसके साथ जैकेट भी ऐड करें तो यह लुक और भी रॉयल लगेगा. आप इसे बनवाकर भी पहन सकती हैं.
लहंगा
अगर आप ट्रेडिशनल लहंगा (Lehenga) पहनना चाहती हैं, तो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के इस सिंपल लहंगे से प्रेरणा ले सकती हैं. यह लुक ना सिर्फ खूबसूरत है बल्कि त्योहारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट और किफायती भी है.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: डिजाइनर साड़ी और सूट चाहिए वो भी कम बजट में? ये दिल्ली की मार्केट्स आपके लिए ही हैं
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
13 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
14 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
14 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
16 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
18 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
18 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
18 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
21 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines