Navartri Halwa Recipe Easy: नवरात्रि के भोग में हलवा खासतौर से शामिल किया जाता है. नवमी पर जब कंजक बिठाई जाती है तो उन्हें परोसने के लिए भी खासतौर से हलवा तैयार करते हैं. हलवा माता रानी का भोग भी है और प्रसाद भी. पारंपरिक तौर पर नवमी पर सूजी का हलवा (Sooji Halwa) बनाया जाता है. सूजी का हलवा खाने में स्वादिष्ट भी होता है और इसे बनाना बेहद आसान भी है. ऐसे में अगर आप भी चने के साथ सूजी का हलवा तैयार करना चाहते हैं तो यहां जानिए सूजी का हलवा बनाने की खास विधि. कंजक (Kanjak) में आईं कन्याएं घर जाकर तारीफ करती नहीं थकेंगी.
सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी | Sooji Halwa Recipe
सामग्री –
सूजी – 1 कप
घी– एक कप
चीनी – एक कप
पानी -जरूरत के अनुसार
सूखे मेवे – जितने पसंद हों
बेसन – एक चम्मच
यह भी पढ़ें – Kanjak Chana Recipe: कन्या पूजन के लिए इस तरह बनाएं काले चने, खाते ही कंजकों को आ जाएंगे पसंद
विधि –
- सूजी का हलवा बनाने की ट्रिक है कि आपको घी, सूजी और चीनी को बराबर मात्रा में लेना है. अगर आप ज्यादा हलवा बना रहे हैं तो उसके हिसाब से सामग्री ले सकते हैं.
- सबसे पहले आंच पर कड़ाही चढ़ाएं और उसमें घी डालकर सूखे मेवों को हल्का भून लें और निकालकर कटोरी अलग रख दें.
- अब इसमें एक कप का आधा घी (Ghee) डाल दें. घी गर्म हो जाने के बाद उसमें सूजी डालें और हल्के हाथ से हिलाते हुए पकाएं.
- सूजी को हल्का भूरा होने तक भूनें और फिर एक चम्मच बेसन डाल दें. बेसन डालने से सूजी का हलवा फ्लफी बनता है और इसका स्वाद भी बेहतर हो जाता है.
- इसके बाद सूजी पानी डालें और फिर इसमें चीनी डालें और हल्का सा पकाकर इसमें बचा हुआ घी डाल दें.
- आखिर में हलवे में भुने हुए सूखे मेवे डालकर अच्छे से हिला लें. बस तैयार है आपका सूजी का हलवा.
नवरात्रि वाला यह हलवा (Navratri Halwa) खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और बच्चों से लेकर बड़े तक सभी इसे खूब पसंद करते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप हलवे में पानी डालने से पहले ही इसे अच्छे से भून लें जिससे कि हलवा कच्चा ना रह जाए. साथ ही, हलवे में पानी डालने के बाद इसे बहुत ज्यादा देर तक ना पकाएं नहीं तो हलवा बहुत ज्यादा टाइट हो सकता है. हलवा मुलायम और फ्लफी रहे इसके लिए इसे पानी डालने के बाद बस कुछ ही देर पकाना होता है.
यह भी पढ़ें – Kanjak Gift Ideas: कन्यापूजन में देने के लिए बेस्ट हैं ये 7 चीजें, कंजक में आई कन्याएं हो जाएंगी खुश
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
13 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
16 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
18 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
19 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
22 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines