Navratri Halwa Recipe: कंजकों के लिए इस ट्रिक से बनाएं हलवा, एक चीज को डालने पर Sooji Halwa बनेगा खिला-खिला

Halwa Recipe: नवरात्रि पर खासतौर से पूजा के लिए और कंजकों को खिलाने के लिए सूजी का हलवा बनाया जाता है. ऐसे में यहां जानिए स्वादिष्ट हलवा किस तरह तैयार करें कि खाने वाले आपकी तारीफ करते ना थकें.

Navratri Sooji Halwa Recipe Easy

नवरात्रि विशेष हलवा बनाना सीखिए यहां. Image Credit - Freepik

Navartri Halwa Recipe Easy: नवरात्रि के भोग में हलवा खासतौर से शामिल किया जाता है. नवमी पर जब कंजक बिठाई जाती है तो उन्हें परोसने के लिए भी खासतौर से हलवा तैयार करते हैं. हलवा माता रानी का भोग भी है और प्रसाद भी. पारंपरिक तौर पर नवमी पर सूजी का हलवा (Sooji Halwa) बनाया जाता है. सूजी का हलवा खाने में स्वादिष्ट भी होता है और इसे बनाना बेहद आसान भी है. ऐसे में अगर आप भी चने के साथ सूजी का हलवा तैयार करना चाहते हैं तो यहां जानिए सूजी का हलवा बनाने की खास विधि. कंजक (Kanjak) में आईं कन्याएं घर जाकर तारीफ करती नहीं थकेंगी.

विज्ञापन

सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी | Sooji Halwa Recipe

सामग्री –

विज्ञापन

सूजी – 1 कप
घी– एक कप
चीनी – एक कप

पानी -जरूरत के अनुसार
सूखे मेवे – जितने पसंद हों
बेसन – एक चम्मच

विज्ञापन

विधि –

विज्ञापन
  • सूजी का हलवा बनाने की ट्रिक है कि आपको घी, सूजी और चीनी को बराबर मात्रा में लेना है. अगर आप ज्यादा हलवा बना रहे हैं तो उसके हिसाब से सामग्री ले सकते हैं.
  • सबसे पहले आंच पर कड़ाही चढ़ाएं और उसमें घी डालकर सूखे मेवों को हल्का भून लें और निकालकर कटोरी अलग रख दें.
  • अब इसमें एक कप का आधा घी (Ghee) डाल दें. घी गर्म हो जाने के बाद उसमें सूजी डालें और हल्के हाथ से हिलाते हुए पकाएं.
  • सूजी को हल्का भूरा होने तक भूनें और फिर एक चम्मच बेसन डाल दें. बेसन डालने से सूजी का हलवा फ्लफी बनता है और इसका स्वाद भी बेहतर हो जाता है.
  • इसके बाद सूजी पानी डालें और फिर इसमें चीनी डालें और हल्का सा पकाकर इसमें बचा हुआ घी डाल दें.
  • आखिर में हलवे में भुने हुए सूखे मेवे डालकर अच्छे से हिला लें. बस तैयार है आपका सूजी का हलवा.

नवरात्रि वाला यह हलवा (Navratri Halwa) खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और बच्चों से लेकर बड़े तक सभी इसे खूब पसंद करते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप हलवे में पानी डालने से पहले ही इसे अच्छे से भून लें जिससे कि हलवा कच्चा ना रह जाए. साथ ही, हलवे में पानी डालने के बाद इसे बहुत ज्यादा देर तक ना पकाएं नहीं तो हलवा बहुत ज्यादा टाइट हो सकता है. हलवा मुलायम और फ्लफी रहे इसके लिए इसे पानी डालने के बाद बस कुछ ही देर पकाना होता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ