Makhana Kheer For Navratri: नवरात्रि का आगमन मां शैलपुत्री की पूजा से होता है. मां शैलपुत्री मां दुर्गा का पहला स्वरूप हैं. माना जाता है कि मां शैलपुत्री का प्रिय रंग सफेद होता है, इसीलिए मां शैलपुत्री की पूजा में सफेद चीजों को शामिल किया जाता है. अगर आप भी मां शैलपुत्री की पूजा कर रहे हैं तो भोग में मखाने की खीर तैयार कर सकते हैं. मखाने की खीर को माता रानी को भोग में लगाया जा सकता है और इसे प्रसाद के रूप में भी खा सकते हैं. व्रत रख रहे लोग भी व्रताहार में मखाने की खीर शामिल कर सकते हैं. ऐसे में चलिए बिना देर किए जानते हैं घर पर मखाने की खीर किस तरह बनाई जा सकती है. यहां बताई रेसिपी बेहद स्वादिष्ट और यूनिक है.
यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगकर खाएंगे बच्चे
मखाना खीर बनाने की रेसिपी
सामग्री
सूखे मेवे का पाउडर बनाने के लिए – आधा कप मखाना, 2 चम्मच काजू, 2 चम्मच बादाम
खीर के लिए – 4 कप दूध, एक चौथाई कप चीनी, आधा कप इलायची का पाउडर
भूनने के लिए – एक कप घी, 2 चम्मच काजू, 2 चम्मच बादाम, 2 चम्मच किशमिश, एक कप मखाना
खीर बनाने की विधि
- सबसे पहले नट्स पाउडर बनाएं. इसके लिए मिक्सर में आधा कप मखाना, 2 चम्मच काजू और 2 चम्मच बादाम डाल लें. इसके बाद सभी चीजों को बारीक पीसें और अलग रख लें.
- अब आच पर कढ़ाही चढ़ाएं और कढ़ाही में 4 कप दूध डालें.
- इसके बाद तैयार किया गया नट्स पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
- अब सभी चीजों को कढ़ाही में अच्छे से हिलाएं और तबतक हिलाएं जबतक कि कढ़ाही में दूध गाढ़ा ना होने लगे.
- अगले स्टेप में एक चौथाई कप तीनी को कढ़ाही में डालकर मिक्स करें.
- जबतक दूध गाढ़ा और क्रीमी ना हो जाए तबतक दूध को उबालते रहें.
- इसके बाद एक दूसरे पैन में एक चम्मच घी डालें, 2 चम्मच काजू, 2 चम्मच बादाम, 2 चम्मच किशमिश और एक कप मखाना डालकर क्रंची होने तक रोस्ट करें.
- अब सभी भुने हुए सूके मेवों को कढ़ाही में डालें और ऊपर से आधा चम्मच इलायची पाउडर डाल दें.
- सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर आंच बंद करें.
बस तैयार है आपकी स्वादिष्ट मखाने की खीर. इस खीर से मां शैलपुत्री को भोग लगाया जा सकता है और प्रसाद के रूप में खाया भी जा सकता है.
यह भी पढ़ें – घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
2 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
4 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
9 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
11 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
11 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines