Navami Home Decor: नवरात्रि के पावन दिनों में ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो अपने घर को बहुत ही सुंदर तरह से सजाते हैं. कई तो ऐसे होते हैं जिन्हें अपने घर में डेकोरेशन करना बहुत अच्छा लगता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं कि नवमी के मौके पर घर बेहद खूबसूरत नजर आए, तो आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने घर पर ही तोरण (Floral Toran) बना सकते हैं. तोरण के ये लेटेस्ट डिजाइन आपका दिल जीत लेंगे और देखने वाले भी तारीफ करते नहीं थकेंगे.
नवरात्रि होम डेकोर | Navratri Home Decor
गेंदे के फूल से बनाएं तोरण
सोशल मीडिया पर PR Craft ने अपनी एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें घर के लिए फूल की तोरण बनाने के लिए सबसे पहले गेंदे के फूल लिए गए हैं. इसके बाद इनको सूई से एक-एक कर माला बनाई गई. अब आम के 5-6 पत्ते लेकर स्टेपलर लगाकर इन्हें एक-दूसरे के साथ जोड़ दिया गया. ऊपर से लाइट कलर का गेंदे के फूल से तोरन में सुंदर सा टच एड करते हुए तोरण बनाई गई. आप चाहें तो इस तरह से तोरण बनाकर अपने घर को डेकोरेट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- चाहते हैं गरबा के लिए लहंगा लेना? Delhi-NCR की ये मार्केट हैं बेस्ट, कम बजट में मिलेगा जबरदस्त ऑउटफिट
गुलाब से बनाएं तोरन
गुलाब से तोरण बनाना भी बेहद आसान है. इस तोरण को बनाने के लिए पत्तो को पहले कोन का आकार दिया गया है. इसके बाद इनके बीच में गुलाब का फूल लगाया गया है. इस तरह सुंदर तोरण बनकर तैयार हो गया है. इस खूबसूरत तोरण को बनाना बेहद आसान है और यह देखने में पारंपरिक भी नजर आता है.
इन दोनों ही तोरण से घर को सजाने पर घर की रौनक बढ़ जाएगी और खूबसूरती पर चार-चांद लग जाएंगे. आप चाहे तो अलग-अलग फूलों और पत्तों से इस तोरन को तैयार कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
3 mins agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
3 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
5 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
9 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
23 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines