हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Navratri 2024: इन 5 जगहों पर डांडिया खेलने देश विदेश से आते हैं लोग, जानें टिकट, जगह से लेकर सब कुछ

Navratri 2024: देशभर में नवरात्रि 2024 को लेकर धूम मची हुई है। नवरात्रि पर डांडिया खेलने का भी खास महत्व है। इसके लिए श्रद्धालु अपनी पूरी तैयारियों में लगे हुए है। अगर आप भी डांडिया खेलने के शौकीन हैं तो देश के इन टॉप-5 प्लेसेज में एकबार जरूर जाएं।

विज्ञापन

Navratri 2024: डांडिया गुजरात का पारंपरिक डांस फॉर्म है। अब पूरे देश में लोग डांडिया खेलना पसंद करते हैं। नवरात्रि में डांडिया खेलने का खास महत्व है। इस पर्व में देशभर में डांडिया उत्सव के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अगर आपको भी डांडिया खेलना पसंद है या ऐसा कोई प्लान कर रहे हैं तो एक बार यह रिपोर्ट जरूर पढ़ लें। हम यहां आपको देश के टॉप-5 बेस्ट डांडिया इवेंट्स की जानकारी दे रहे हैं।

इन 5 जगहों की डांडिया नाइट्स में एकबार आपको जरूर जाना चाहिए

अहमदाबाद, गुजरात

वैसे तो गुजरात में डांडिया पहले से ही प्रसिद्ध है। गुजरात में कई जगहों पर काफी बड़े-बड़े डांडिया इवेंट्स होते हैं मगर अहमदाबाद के पैसिफिक मॉल की डांडिया नाइट सबसे ज्यादा मशहूर है। यहां कि टिकट के दाम बुक माय शो के अनुसार 399 रुपये है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Improve Eyesight Naturally: इन 7 चीजों से बाज की तरह तेज हो सकती हैं आपकी आंखें! तीसरे से तो चेहरे पर भी आएगा निखार

वडोदरा, गुजरात

विज्ञापन

वडोदरा का मशहूर नवरात्रि फेस्टिवल अपनी डांडिया नाइट के लिए देशभर में फेमस है। यहां पर खेले जाने वाले डांडिया को पारंपरिक माना जाता है। यहां की टिकट के दाम थोड़े ज्यादा है, यहां स्टूडेंट टिकट 400 से 500 रुपये तक है। वहीं, अन्य लोगों की टिकट के दाम 2,000 रुपये से ऊपर है।

ठाणे, महाराष्ट्र

विज्ञापन

यहां हर साल ऑक्ट्रॉय ग्राउंड पर रास रंग कार्यक्रम होता है। जो मुंबई और देशभर में डांडिया के लिए फेमस स्पॉट है। यहां पर गरबा के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इस इवेंट की टिकट प्रति व्यक्ति 300 रुपये है।

दिल्ली

विज्ञापन

दिल्ली के राजवाड़ा पैलेस में दिल्ली की सबसे मशहूर डांडिया नाइट सेलिब्रेट की जाती है। दिल्ली का डांडिया प्लेस 22,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इस जगह पर डांडिया खेलने का पूरा इंतजाम एयर कंडीशन एरिया में किया गया है। इस कार्यक्रम की टिकट के दाम 600 रुपये प्रति व्यक्ति है।

बैंगलोर

विज्ञापन

बैंगलोर में इलेक्ट्रॉनिक सिटी में यहां की सबसे मशहूर डांडिया नाईट मनाई जाती है। यह प्लेस जेपी नगर में मौजूद है। इस इवेंट में जाने के लिए आपको ऑनलाइन टिकट बुकिंग करनी होगी। इस इवेंट की टिकट प्राइस काफी कम है जो 100 रुपये से शुरू हो रही है।

ये भी पढ़ें- प्री-डायबिटीज के शुरुआती संकेतों को समझें, अभी से कर लें कंट्रोल, नहीं तो जिंदगीभर करना पड़ेगा अफसोस

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola