Navratri 2023 Recipe: इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च, बुधवार से हो रही है और समापन 30 मार्च, गुरुवार को होगा। इस दिन विशेषतौर पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। कई राज्यों में इन दिनों को गुड़ी पड़वा के नाम से भी जाना जाता है।
इन 9 दिनों में भक्त व्रत रखने के साथ पूजा-अर्चना भी करते हैं। कुछ पहले और आखिरी नवरात्रि का व्रत (Chaitra Navratri Vrat Recipe) रखते हैं तो कुछ नौ दिनों तक व्रती रहते हैं। इस दौरान फलहारी और निर्जला व्रत रखा जाता है। अगर आप फलहारी नवरात्रि व्रत रखते हैं तो केले के चिप्स खा सकते हैं, जिन्हें बाहर से खरीदने से बेहतर हैं कि साफ तरीके से आप खुद ही घर में तैयार कर लें।
केले के चिप्स की रेसिपी बनाने की विधि बहुत ही आसान है। इसे एक बार बनाकर आप 1 हफ्ते तक के लिए स्टोर कर सकते हैं। आइए चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023 Recipe) के तौर पर स्पेशल रेसिपी- केले के चिप्स बनाना जानते हैं।
Navratri Banana Chips Recipe Ingredients in Hindi
- हरे कच्चे केले (4)
- नारियल का तेल (2 कप)
- पानी (3 कप)
- हल्दी (1 छोटा चम्मच)
- घर में पीसा हुआ मिर्च पाउडर (1 बड़ा चम्मच)
- सेंधा नमक (स्वादानुसार)
How To Make Crispy Banana Chips Recipe in Hindi
- सबसे पहले एक कटोरे में कच्चे केले के टुकड़े करके डाल दें।
- अब इसमें सेंधा नमक और हल्दी डालकर करीब 4 से 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- बाउल में कच्चे केले, सेंधा नमक और हल्दी को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद गैस पर एक कढाई रखकर गर्म कर लें।
- इसमें नारियल का तेल गर्म कर लें आप चाहें तो देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- गर्म हो जाने पर एक-एक करके केले के स्लाइस डालते रहें।
- इन्हें कुरकुरे और सुनहरे रंग के होने तक भूनें।
- इन्हें फ्राई करके किसी पेपर नैपकिन पर निकाल लें।
- अब ऊपर से सेंधा नमक और घर का पीसा लाल मिर्च पाउडर स्वाद के लिए छिड़क लें।
- अब इन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद एयर-टाइट कंटेनर में आप 1 हफ्ते तक के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
5 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
7 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
8 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
9 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
9 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
11 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
12 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
14 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
15 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines