Navratri 2023: जल्द ही नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है, यह पर्व 9 दिनों तक चलता है। इस दौरान लोग मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद बनाकर चढ़ाते हैं। अगर आप इस नवरात्रि मां दुर्गा को भोग लगाने के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ मिठाइयां बनाना सिखाएंगे जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।
नारियल लड्डू
सामग्री
नारियल- कद्दूकस किया हुआ
मिल्क पाउडर- 1 कप
घी- आवश्यकतानुसार
दूध- 3 कप
चीनी- 1 कप
कटे हुए काजू- 3 चम्मच
इलायची पाउडर- छोटा चम्मच
नारियल लड्डू बनाने की विधि
- नारियल के लड्डू बनाने के लिए में सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें और उसमें नारियल डालकर धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक भून लें।
- जब नारियल अच्छे से भुन जाए तो इसमें दूध, चीनी और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
- अब इसमें कटे हुए काजू डालकर कुछ देर तक भूनें।
- अब इसे गैस से उतार लें और कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो हाथों पर घी लगाएं और इसके लड्डू बना लें।
- इन लड्डुओं का सूखे नारियल से कोटिंग कर लें।
ये भी पढ़ें- Navratri 2023: मध्य प्रदेश के इन दुर्गा मंदिरों में दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं होती हैं पूरी!
तिल के लड्डू
नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान आप घर पर ही तिल के लड्डू बनाकर मां दुर्गा को भोग लगा सकते हैं। इसे आप तिल और गुड़ की मदद से आसानी से बना सकते हैं। यह बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
खीर
आप खीर बनाकर भी मां दुर्गा को भोग लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चावल, दूध, सूखे मेवे और चीनी की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाना बहुत आसान है, आप चाहें तो चावल की खीर की जगह मखाने की खीर भी बना सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
35 mins agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
46 mins agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
15 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
21 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
22 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines