Shardiya Navratri Bhog: नवमी के पावन अवसर पर भोग में हलवा बनाना एक परंपरा सी बन चुकी है. हर घर में इस दिन स्वादिष्ट हलवे की खुशबू घर को महका देती है. अगर आप इस बार नवमी के भोग (Bhog) के लिए ऐसा हलवा बनाना चाहते हैं जिसे खाते ही कन्याएं और परिवार के सभी सदस्य तारीफ करें, तो आइए जानते हैं एक बेहद टेस्टी और आसान रेसिपी, जिसे आप इस नवमी में बनाने का ट्राई कर सकते हैं और टेस्टी हलवा (Tasty Halwa) बना सकते हैं. साथ ही नवमी के भोग की शोभा बढ़ा सकते हैं.
नवरात्रि भोग रेस्पी | Navratri Bhog Recipe
आवश्यक सामग्री
- सूजी (रवा) 1 कप
- चीनी 3/4 कप (या स्वादानुसार)
- देसी घी 1/2 कप
- पानी 2 कप
- काजू 8-10 (कटे हुए)
- किशमिश 10-12
- इलायची पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
ये भी पढ़ें- नवरात्रि के व्रत में साबूदाना ज्यादा खा लिया तो हो जाएगी यह दिक्कत, न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा कभी ना करें ये गलतियां
इस तरह बनाएं हलवा
हलवे को बनाने के लिए सबसे पहले तो आप एक कढ़ाई में घी गर्म करें. अब इसमें सूजी डालें और धीमी आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें. इसमें 7-8 मिनट लग सकते हैं. भुनी हुई सूजी में पहले से तले हुए काजू और किशमिश डालें. (या फिर अलग से घी में तल लें और बाद में डालें.) इसके बाद आप एक पैन में 2 कप पानी गरम करें और उसमें चीनी मिलाकर उबाल आने दें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तब आप इसे भुनी हुई सूजी में धीरे-धीरे मिलाएं. इस चीज का ध्यान रखें की हलवा बनाते समय गैस की आंच को बहुत धीमा रखें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बने 4-5 मिनट बाद हलवा गाढ़ा होकर घी छोड़ने लगेगा. अब इलायची पाउडर डालें और हलवा को अच्छे से मिला लें. बस इस तरह से आपका टेस्टी हलवा रेडी हो जाएगा जिसे आप भोग मे कन्याओं को प्यार से खिला सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आटे में घुन ना लग जाए इसलिए डिब्बे में डाल दें यह पत्ता, कीड़े रहेंगे दूर
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines