Weight Loss Drink: आजकल तेजी से बढ़ता वजन कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है. सही डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद भी कई बार वेट कम करना मुश्किल लगने लगता है. अगर आप भी अपना वजन आसानी से और प्राकृतिक तरीके से घटाना चाहते हैं, तो डॉक्टर उपासना वोरा के अनुसार सही चाय आपके लिए सहायक साबित हो सकती है. कुछ खास हर्बल और घरेलू चाय ऐसे हैं, जिन्हें पीकर आप अपने मेटाबोलिज्म को बढ़ा सकते हैं और कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी चाय आपकी वेट लॉस जर्नी में मददगार हो सकती है.
Weight Loss Drink | वेट लॉस ड्रिंक
इस तरह से बनाएं वेट लॉस ड्रिंक
डॉक्टर उपासना वोरा के अनुसार अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दो चीजों की जरूरत होगी दालचीनी और अदरक. इस चाय को बनाने के लिए
- 2 कप पानी में दालचीनी और अदरक को घिस कर डालें.
- पानी को उबालें.
- जैसे ही पानी का रंग बदल जाए और पानी कम हो जाए, इसे छान कर एक गिलास में निकाल लें.
बस, इस तरह से आपकी वेट लॉस चाय रेडी हो जाएगी. आप इसे रोजाना दिनभर में कम से कम 1-2 बार सेवन कर सकते हैं. यह चाय वेट बर्न करने में बहुत मददगार साबित हो सकती है.
वेट लॉस चाय के फायदे
- दालचीनी और अदरक मिलकर आपके मेटाबोलिज्म (Metabolism) को तेज करते हैं, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है.
- नियमित सेवन से शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया कम होती है.
- अदरक पाचन को बेहतर बनाता है और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है.
- यह चाय आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखती है.
- दालचीनी और अदरक में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जिससे शरीर हल्का महसूस करता है.
ये भी पढ़ें- Skin Care: शादी से कुछ दिन पहले से त्वचा पर लगाना शुरू कर दे दूध में मिलाकर ये एक चीज, फैशयल की नहीं पड़ेगी जरूरत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
6 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
7 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
8 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
11 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
12 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
15 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines