Weight Loss Drink: आजकल तेजी से बढ़ता वजन कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है. सही डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद भी कई बार वेट कम करना मुश्किल लगने लगता है. अगर आप भी अपना वजन आसानी से और प्राकृतिक तरीके से घटाना चाहते हैं, तो डॉक्टर उपासना वोरा के अनुसार सही चाय आपके लिए सहायक साबित हो सकती है. कुछ खास हर्बल और घरेलू चाय ऐसे हैं, जिन्हें पीकर आप अपने मेटाबोलिज्म को बढ़ा सकते हैं और कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन सी चाय आपकी वेट लॉस जर्नी में मददगार हो सकती है.
Weight Loss Drink | वेट लॉस ड्रिंक
इस तरह से बनाएं वेट लॉस ड्रिंक
डॉक्टर उपासना वोरा के अनुसार अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दो चीजों की जरूरत होगी दालचीनी और अदरक. इस चाय को बनाने के लिए
- 2 कप पानी में दालचीनी और अदरक को घिस कर डालें.
- पानी को उबालें.
- जैसे ही पानी का रंग बदल जाए और पानी कम हो जाए, इसे छान कर एक गिलास में निकाल लें.
बस, इस तरह से आपकी वेट लॉस चाय रेडी हो जाएगी. आप इसे रोजाना दिनभर में कम से कम 1-2 बार सेवन कर सकते हैं. यह चाय वेट बर्न करने में बहुत मददगार साबित हो सकती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.