Natural Ways To Dye Hair Black: बदलती लाइफस्टाइल, अनहेल्दी खानपान और तनाव का सीधा असर व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है, जिसके कारण समय से पहले ही बाल सफेद होने लगते हैं। इसके अलावा कई बार हार्मोन इंबैलेंस और जेनेटिक प्रॉब्लम की वजह से भी बाल सफेद होने लगते हैं। अगर आप इसी समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में आप डाई और मेहंदी के बिना नेचुरल तरीके से भी बालों को काला कर सकते हैं।
आज हम आपको जिस हेयर पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इस पैक की सबसे खास बात ये है कि इसके इस्तेमाल से आपके बाल तो काले होंगे ही। इसी के साथ हेयर फॉल और पतले बालों की समस्या से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। चलिए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं हेयर पैक बनाने के प्रोसेस के बारे में।
ये भी पढ़ें- पतले व बेजान बालों को घना करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर
हेयर पैक के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
- मेथी
- सफेद तिल
- कड़ी पत्ते
- नारियल का तेल
हेयर पैक कैसे बनाएं?
अगर आप भी अपने बालों को नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले एक फ्राई पैन लें। उसमें एक कप मेथी डालें और उसे धीमी आंच पर सेकें। इसके बाद पैन में आधा कप सफेद तिल डालें और दोनों को अच्छे से मिक्स करें। दोनों को तब तक सेके, जब तक की उनका रंग ब्राउन न हो जाए। इसके बाद पैन में 15 से 20 कड़ी पत्ते डालें। 5 से 10 मिनट तक सभी चीजों को गर्म करें।
अब एक मिक्सर ग्राइंडर लें और उसमें पेस्ट को डालें। इन्हें तब तक ग्राइंड करते रहे, जब तक की पेस्ट पतला न हो जाए। इसके बाद एक बाउल लें और उसमें पेस्ट को निकालें। अब उसमें 5 से 6 चम्मच नारियल का तेल डालें और पेस्ट को अच्छे से मिक्स करें। इस तरह आसानी से आप घर पर ही काली डाई बना सकते हैं। लेकिन पेस्ट को 24 घंटे के लिए रख कर छोड़ दें।
पूरे एक दिन बाद पेस्ट को बालों के साथ-साथ स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और 5 से 10 मिनट के लिए मसाज करें। नियमित रूप से अगर आप इस पेस्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपको कुछ ही समय में अंतर दिखने लगेगा। बाल काले होने के साथ-साथ मजबूत व लंबे भी हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे होंगे, तो वो समस्या भी दूर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें- चेहरा धोते समय की गई इन 3 गलतियों से फेस हो सकता है खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
50 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines