Homemade Hair Dye: आजकल हर कोई जवां दिखना चाहता है, जिसके लिए लोग अपने चेहरे से लेकर बालों तक का ध्यान रखने लग गए हैं। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना तो आम बात हो जाती है, जिसको छुपाने के लिए लोग अपने बालों में डाई और कलर जैसी चीजें लगाते हैं, जिससे उनके बाल काले रहें। अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो बता दें कि आप घर पर भी आराम से नेचुरल तरह से हेयर डाई बना सकते हैं और अपने बालों पर लगा सकते हैं।
ऐसे तो मार्केट में बहुत से हेयर कलर मिलने लग गए हैं, लेकिन अक्सर इन केमिकल वाले कलर से इंफेक्शन का डर रहता है। तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से की आप कैसे केमिकल वाले हेयर कलर से छुटकारा पा सकते हैं।
हेयर डाई बनाने का तरीका
हेयर डाई बनाना बेहद आसान है जिसे आप कम समय में बना सकते हैं। इसके साथ ही आपको इसे बनाने के लिए बस कुछ ही चीजों की जरूरत पड़ेगी जैसे कि बादाम, प्याज के छिलके, नारियल तेल। बस आपको इन तीन चीजों की ही जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले 6–7 बादाम लें। इसके बाद कुछ प्याज के छिलके लें। अब इन्हें किसी कटोरी में रखकर गैस पर अच्छे से काला होने तक जला दें।
इसके बाद आप इन चीजों को मिक्सी में पीस लें। जब सब अच्छे से पाउडर बन जाए, तो आप इस पाउडर को छान लें। छानने के बाद थोड़ा सा नारियल तेल डालें पाउडर में। बस इस तरह से आपका होममेड नेचुरल तरह से हेयर डाई तैयार हो जाएगा, जिसे आप अपने बालों में आसानी से ब्रश की मदद से लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Homemade Kajal: क्या आप भी काजल लगाने के शौकीन हैं? घर पर बनाएं काजल, बिना केमिकल के
इस तरह लगाएं
अपने बालों में इस होममेड हेयर डाई को लगाने के लिए आप सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें। अब इन्हें अलग-अलग पार्ट्स में करें। इसके बाद आप धीरे-धीरे अच्छे से इस हेयर डाई को लगा लें। फिर कुछ देर बाद इसको आप सूखने छोड़ दें। इसके बाद आप इसको अच्छे से धो लें। बस आपके बाल नेचुरल तरह से काले हो जाएंगे, जिससे आप जवान भी दिखेंगे।
होममेड हेयर डाई के फायदे
यह डाई पूरी तरह से नेचुरल होती है जिससे स्किन को कोई नुकसान नहीं होता। इसके साथ ही बादाम और नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देते हैं और बालों का गिरना कम होता है। इसके साथ ही सही देखभाल के साथ यह रंग लंबे समय तक बालों में बना रहता है।
ये भी पढ़ें- DIY Purse Ideas: पर्स से अपने ऑउटफिट को बनाएं और भी स्टाइलिश
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
22 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines