White Hairs Home Remedy: आजकल ज्यादातर लोग अपने सफेद बालों को काला करने के लिए केमिकल वाले हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनसे बालों को नुकसान पहुंचता है और वे रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल बिना किसी साइड इफेक्ट के नेचुरल तरीके से काले और चमकदार दिखें, तो अब सैलून जाने की जरूरत नहीं. आप घर पर ही एक आसान नुस्खे से नेचुरल हेयर डाई तैयार कर सकते हैं. यह घरेलू हेयर डाई न सिर्फ बालों को काला बनाती है, बल्कि उन्हें जड़ से मजबूत और मुलायम भी करती है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इसके फायदे.
नेचुरल हेयर डाई | Natural Hair Dye
सामग्री
- हिना पाउडर – 3–4 बड़े चम्मच
- नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
- पानी – आवश्यकता अनुसार
- आंवला पाउडर – 1–2 चम्मच
- मेथी के बीज – 1 चम्मच
नेचुरल हेयर डाई बनाने का तरीका
अगर आप नेचुरल हेयर डाई बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आप हिना पाउडर को एक कटोरी में डालें. इसके बाद आप इसमें नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. अब अगर आप चाहते हैं कि बाल और अधिक मजबूत और चमकदार हों, तो इसमें आंवला पाउडर और फंकी हुई मेथी डालें. इन पाउडर को डालने के बाद आप पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि कोई गांठ न रहे. बालों को धोकर हल्का गीला करें. इस तैयार पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर पूरी लंबाई में लगाएं. बालों पर इसे 1–2 घंटे के लिए लगाकर रखें. इसके बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें. बस इस आसान तरह से आपका नेचुरल हेयर डाई रेडी हो जाएगा जिसे आप अपने बालों में लगा सकते हैं साथ ही नेचुरल तरह से बालों को काला कर सकते हैं. वह भी बिना साइड इफेक्ट या केमिकल के.
ये भी पढे़ं- Homemade Weight Loss Drink: चाहते हैं आसानी से वेट लॉस करना? शुरू कर दें इस एक ड्रिंक का सेवन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
1 hr agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
19 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines