Natural Black Hair: ये चीज बालों को नेचुरली बनाएगी काला, फिर नहीं होंगे सफेद बाल
Edited By Bhoopendra Rai

Natural Black Hair balon ko kala kaise karen
Edited By Bhoopendra Rai

Natural Black Hair balon ko kala kaise karen
Natural Black Hair: क्या आप सफेद बालों से जूझ रहे हैं? सफेद बालों से हमेशा के लिए निजात पाना चाहते हैं? नेचुरल तरीके से बालों को काला करना चाहते हैं? आपके इन सभी सवालों का जवाब अगर हां है तो ये खबर आपके काम आ सकती है। वर्तमान समय में सफेद बालों की समस्या आम हो गई है। इससे बच्चे से लेकर जवान और बूढ़ा हर कोई परेशान है। तनाव और पोषक तत्वों की कमी सफेद बालों की वजह बनती है।
जब पालों को पोषण नहीं मिलता तो वह सफेद होने के साथ गिरने लगते हैं। इससे कम उम्र में ही पर्सनालिटी पर बुरा असर पड़ता है। सफेद बालों की समस्या से बचने के लिए लोग केमिकल बेस्ड हेयर कलर का यूज करते हैं, जिससे एक समय बाद बाल दोबार सफेद होने लगते हैं, ऐसे में आपको मेथी से तैयार नेचुरली हेयर कलर का यूज करना चाहिए।
बालों की कई समस्याओं में लाभकारी मेथी के पत्तों से तैयार नेचुरल हेयर कलर सफेद बालों की समस्या खत्म कर सकता है। खास बात ये है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बालों को चमकदार और शाइनी बनाने में मेथी आपकी मदद कर सकती है। आइए नीचे जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
बालों में नेचुरल मेथी हेयर कलर लगाने से कई फायदे मिलते हैं। इससे आपके बालों में चमक आती है। वह अट्रैक्टिव लगते हैं। बालों का रूखापन भी कम होता है। हेयर फॉल खत्म हो सकता है। खास बात ये भी है कि मेथी से बने नेचुलर हेयर कलर विशेषकर उन महिलाओं के लिए फायदे देता है, जिनके बाल फ्रीजी हेयर होते हैं। इस हेयर कलर की मदद से फ्रीजी हेयर की समस्या से निजात मिलती है।
Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: