National Unity Day 2025: राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी को भेजिए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के कहे 10 अनमोल वचन

Sardar Vallabbhai Patel Quotes: सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे. यहां पढ़िए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के कहे ऐसे 10 अनमोल वचन जिन्हें आप भी अपने परिचितों को भेज सकते हैं.

National Unity Day

राष्ट्रीय एकता दिवस क्यों मनाया जाता है?

National Unity Day 2025: हर साल 31 अक्टूबर के दिन राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है. इस दिन 1875 में भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) का जन्म हुआ था. सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्रता सेनानी थे और भारत के पहले गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने थे. सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आजादी के बाद रियासतों को भारतीय संघ में मिलवाकर देश को और ज्यादा टुकड़ों में बंटने से रोका था. देश की एकता को बनाए रखने में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को देखते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित किया गया और साल 2014 में पहली बार विश्व एकता दिवस मनाया गया था.

विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर हर साल रन फॉर यूनिटी और यूनिटी मार्च जैसे प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं जिसमें भारतीय नागरिक, खासतौर से युवा, बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. इस साल राष्ट्र एकता दिवस की थीम (National Unity Day 2025 Theme) है – एक भारत, आत्मनिर्भर. यहां आपके लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के 10 अनमोल वचन (Quotes) यानी उनकी कहीं 10 बातें दी गई हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों और परिचितों को भेज सकते हैं और चाहे तो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल के 10 अनमोल वचन

  1. काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता, हर काम की अपनी गरिमा होती है.
  2. एकता के बिना कोई भी राष्ट्र महान नहीं बन सकता.
  3. विश्वास और दृढ़ निश्चय से बढ़कर कोई ताकत नहीं.
  4. हमें अपने देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए उतनी ही मेहनत करनी होगी, जितनी उसे पाने के लिए की थी.
  5. सच्चा धर्म वही है जो हमें एकता और भाईचारे का संदेश दे.
  6. जो व्यक्ति डरता है, वह जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता.
  7. देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देना ही सबसे बड़ी साधना है.
  8. हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करें और उसके योग्य बने रहें.
  9. जिस दिन भारत एकजुट हो जाएगा, उस दिन कोई शक्ति उसे झुका नहीं सकेगी.
  10. देश की एकता हमारी पहचान है, इसे कभी कमजोर न होने दें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ