National Girlfriend Day: नेशनल गर्लफ्रेंड डे इस बार 1 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। वैसे तो बहुत से दिन आते हैं, लेकिन यह दिन खास तौर पर गर्लफ्रेंड और जीवन में मौजूद प्यारी महिला दोस्तों को समर्पित होता है। इस दिन हर लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए सरप्राइज, डेट या ट्रिप जैसी चीजेंप्लान करता है। बहुत से लोग इस दिन अपनी पार्टनर को थैंकफुल लाइन्स भी कहते हैं, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आख़िर यह दिन क्यों और कब से मनाया जाने लगा? आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें।
क्या है नेशनल गर्लफ्रेंड डे?
नेशनल गर्लफ्रेंड डे खास तौर पर गर्लफ्रेंड या महिला दोस्तों के लिए होता है। इस दिन लोग अपने जीवन की खास महिलाओं को प्यार, दोस्ती और साथ के लिए धन्यवाद देते हैं। उन्हें थैंकफुल नोट्स और गिफ्ट्स भी भेजते हैं।
यह दिन केवल रोमांटिक गर्लफ्रेंड ही नहीं, बल्कि महिला बेस्ट फ्रेंड्स और करीबी रिश्तों के लिए भी होता है। इसका मकसद है उन महिलाओं को सराहना देना जो हमारे जीवन में एक खास भूमिका निभाती हैं चाहे वह दोस्त हों या पार्टनर।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: फीलिंग्स को समझना है तो इंसानों से बात करो, AI से नहीं- विनम्रसागर ने बताया इसका खतरनाक असर
क्या है नेशनल गर्लफ्रेंड डे का इतिहास?
नेशनल गर्लफ्रेंड डे की शुरुआत 2000 के दशक में हुई, जब कुछ लेखकों और वेबसाइटों ने इसे प्रमोट किया। फिर 2004 में Mistress Susan नाम की एक महिला ने इसे मनाना शुरू किया। बाद में 2006 में Sisterwoman.com नाम की एक वेबसाइट ने इसे महिला दोस्ती के दिन के रूप में मनाना शुरू किया। यहीं से इस दिन को लेकर चर्चा शुरू हुई।
कैसे हुआ यह दिन फेमस?
नेशनल गर्लफ्रेंड डे को मशहूरी मिली सोशल मीडिया से खासकर Instagram, Facebook और Twitter जैसे प्लेटफॉर्म पर। लोग इस दिन पर अपनी गर्लफ्रेंड या महिला दोस्तों के साथ फोटो शेयर करने लगे, उन्हें टैग करने लगे और लिखने लगे #NationalGirlfriendDay और धीरे-धीरे यह दिन हर साल मनाया जाने लगा।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: दोस्ती हो या प्यार, सही इंसान चुनने के लिए अपनाएं विनम्र सागर के बताएं गए ये 3 गोल्डन रूल्स
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
3 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
4 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
4 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
8 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
9 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
10 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
13 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines