Nasa Astronaut Sunita Williams: सुनीता विलियम्स एक भारतीय महिला है, जो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री के आखिरकार से लगभग 9 महीने बाद अंतरिक्ष मिशन को पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौट आई हैं। उनके साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर, निक हेग और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी लौटे हैं। उनका काम तो सबके सामने है, लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। आज हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं कि अंतरिक्ष में जाने से पहले सुनीता विलियम्स का रिलेशनशिप कैसा रहा होगा। आइए जानते हैं कि सुनीता विलियम्स के रिलेशनशिप के बारे में…
सुनीता विलियम्स के पति
सुनीता विलियम्स के पति माइकल जे. विलियम्स पेशे से फेडरल मार्शल हैं। उनकी जिम्मेदारियों में अमेरिकी फेडरल कानून को लागू करना और न्यायपालिका की सुरक्षा का ध्यान रखना है। हालांकि, सुनीता विलियम्स अपने काम में काफी व्यस्त रहती हैं और अक्सर उन्हें दुनिया भर की यात्राएं करनी पड़ती हैं, फिर भी माइकल हमेशा सुनीता के करियर और अंतरिक्ष मिशनों के लिए सपोर्ट करते आए हैं। वे पिछले 20 सालों से साथ हैं और माइकल लाइमलाइट से दूर रहकर काम करते हैं।
ये भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड या पत्नी कभी नहीं छोड़ेगी आपका साथ, बस सीख लें रिलेशनशिप का ये धांसू रूल!
कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?
सुनीता और माइकल की पहली मुलाकात 1987 में मैरीलैंड के एनापोलिस स्थित नौसेना अकादमी में हुई थी। उस समय दोनों ही अपने-अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। सुनीता नासा से जुड़ने से पहले एक हेलीकॉप्टर पायलट थीं, जबकि माइकल भी एक अनुभवी हेलीकॉप्टर पायलट रह चुके हैं। इस वजह से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों से शादी करने का फैसला लिया और आज तक दोनों साथ हैं।
ये भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
12 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
13 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
14 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
16 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
18 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
20 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
22 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines