सुनीता विलियम्स की जिंदगी में कैसे आए माइकल? पढ़ें अंतरिक्ष से लौटीं एस्ट्रोनॉट की लव स्टोरी

Nasa Astronaut Sunita Williams: सुनीता विलियम्स एक भारतीय महिला होने से साथ-साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, जो 9 महीने बाद अंतरिक्ष मिशन को पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौट आई हैं। ऐसे में उनका निजी जीवन कैसा रहा ये सभी जाना चाहते हैं।

Nasa Astronaut Sunita Williams

Nasa Astronaut Sunita Williams

विज्ञापन

Nasa Astronaut Sunita Williams: सुनीता विलियम्स एक भारतीय महिला है, जो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री के आखिरकार से लगभग 9 महीने बाद अंतरिक्ष मिशन को पूरा कर पृथ्वी पर वापस लौट आई हैं। उनके साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर, निक हेग और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी लौटे हैं। उनका काम तो सबके सामने है, लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में शायद ही कोई जानता होगा। आज हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं कि अंतरिक्ष में जाने से पहले सुनीता विलियम्स का रिलेशनशिप कैसा रहा होगा। आइए जानते हैं कि सुनीता विलियम्स के रिलेशनशिप के बारे में…

सुनीता विलियम्स के पति

सुनीता विलियम्स के पति माइकल जे. विलियम्स पेशे से फेडरल मार्शल हैं। उनकी जिम्मेदारियों में अमेरिकी फेडरल कानून को लागू करना और न्यायपालिका की सुरक्षा का ध्यान रखना है। हालांकि, सुनीता विलियम्स अपने काम में काफी व्यस्त रहती हैं और अक्सर उन्हें दुनिया भर की यात्राएं करनी पड़ती हैं, फिर भी माइकल हमेशा सुनीता के करियर और अंतरिक्ष मिशनों के लिए सपोर्ट करते आए हैं। वे पिछले 20 सालों से साथ हैं और माइकल लाइमलाइट से दूर रहकर काम करते हैं।

विज्ञापन

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

सुनीता और माइकल की पहली मुलाकात 1987 में मैरीलैंड के एनापोलिस स्थित नौसेना अकादमी में हुई थी। उस समय दोनों ही अपने-अपने करियर की शुरुआत कर रहे थे। सुनीता नासा से जुड़ने से पहले एक हेलीकॉप्टर पायलट थीं, जबकि माइकल भी एक अनुभवी हेलीकॉप्टर पायलट रह चुके हैं। इस वजह से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों से शादी करने का फैसला लिया और आज तक दोनों साथ हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ