---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Namo Bharat Train: рдирдореЛ рднрд╛рд░рдд рдЯреНрд░реЗрди рд╕реЗ рджрд┐рд▓реНрд▓реА-рдореЗрд░рда рд╕рд┐рд░реНрдл 40 рдорд┐рдирдЯ рдореЗрдВ! рдЬрд╛рдиреЗрдВ рдХрд┐рд░рд╛рдпрд╛ рдФрд░ рд░реВрдЯ рдХреА рдкреВрд░реА рдбрд┐рдЯреЗрд▓

Namo Bharat Train: рджрд┐рд▓реНрд▓реА рд╕реЗ рдореЗрд░рда рдХреЗ рдпрд╛рддреНрд░рд┐рдпреЛрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдмрдбрд╝рд╛ рд▓рд╛рдн рджреЗрдиреЗ рдирдореЛ рднрд╛рд░рдд рдЯреНрд░реЗрди рдЕрдм рдкреВрд░реА рд░рдлреНрддрд╛рд░ рдореЗрдВ рджреМрдбрд╝ рд░рд╣реА рд╣реИред рдкреНрд░рдзрд╛рдирдордВрддреНрд░реА рдирд░реЗрдВрджреНрд░ рдореЛрджреА рдиреЗ RRTS рдХреЗ рдЖрдирдВрдж рд╡рд┐рд╣рд╛рд░ рдФрд░ рдиреНрдпреВ рдЕрд╢реЛрдХ рдирдЧрд░ рд╕реНрдЯреЗрд╢рдирдВрд╕ рдХрд╛ рдЙрджреНрдШрд╛рдЯрди рдХрд░ рджрд┐рдпрд╛ рд╣реИ рдЬрд┐рд╕рд╕реЗ рд╕рдлрд░ рдФрд░ рднреА рдЖрд╕рд╛рди рд╣реЛ рдЧрдпрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Namo Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशंस का उद्घाटन कर दिया है। इस योजना के हिसाब से यात्रियों को 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ जाने की सुविधा मिलेगी। अगर आप ट्रेन से जाने का सोच रहे हैं तो ट्रेन के किराए, रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज की जानकारी जरूर जान लें। यकीनन आपको कम टिकट में स्पीड से मेरठ जाने में मदद मिल जाएगी। आइए जानते हैं क्या रहेगी टिकट की कीमत, क्या रहेगी टाइमिंग, कितना समय लगेगा? आदि।

1) मेरठ जाने में कितना लेगी ट्रेन 

नमो भारत ट्रेन से अब दिल्ली से मेरठ का सफर केवल 40 मिनट में पूरा हो जाएगा। नई आरआरटीएस सेवा तेज और सुरक्षित यात्रा का एक्सपीरियंस देगी। आनंद विहार से मेरठ साऊथ जाने में 35 मिनट लगेंगे जिस बीच ट्रेन 9 स्टेशंस पर रुकेगी। न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ जाने में 40 मिनट लगेंगे जिस बीच ट्रेन 10 स्टेशनंस पर रुकेगी। साहिबाबाद से मेरठ साउथ 42 किमी है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक 13 किमी है जिसमें 6 किमी ट्रैक अंडरग्राउंड रहेगा। कनेक्टिविटी को लेकर गाजियाबाद और नोएडा के लोगों को मिलेगा लाभ।

---विज्ञापन---

2) आनंद विहार स्टेशन

यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो की ब्लू और पिंक लाइन से कनेक्टेड है जहां से आप आसानी से पहुंच सकते हैं। 297 मीटर लंबा, 35 मीटर चौड़ा मेट्रो ब्लू और पिंक लाइनों से जुड़ी हुई है।
आप आनंद विहार रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से आसानी से यहां पहुंच सकते हैं।

3) न्यू अशोक नगर स्टेशन

यहां 500 वाहन आराम से खड़े हो सकते हैं। ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन से जुड़ने के लिए 90 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज है। इसके अलावा 3 एंट्री/एग्जिट रास्ते हैं।

---विज्ञापन---

4) नमो भारत ट्रेन में सुविधाएं

नमो भारत ट्रेन यात्रियों को आज के समय और आरामदायक सुविधाओं से सफर करवाएगी। महिलाओं के लिए अलग कोच होंगे। बुजुर्गों और दिव्यांग जनों के लिए आरक्षित जगह होगी। इसके अलावा स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और ऑनबोर्ड अटेंडेंट जैसी सेवाएं भी मिलेंगी। आपको स्टैंडर्ड और प्रीमियम क्लास मिलेंगी।

5) मेरठ का किराया

दिल्ली से नमो भारत ट्रेन में सफर करने के लिए किराया स्टैंडर्ड क्लास में 130 रुपए और प्रीमियम क्लास में 195 रुपए होगा। यह यात्रा 40 मिनट में पूरी हो जाएगी जिसमें बीच के 10 स्टेशंस पर ट्रेन चलेगी। स्टेशंस का किराया:

---विज्ञापन---
  • साहिबाबाद: स्टैंडर्ड क्लास 30 और प्रीमियम क्लास 45
  • गाजियाबाद: स्टैंडर्ड क्लास 40 और प्रीमियम क्लास 60
  • गुलधर: स्टैंडर्ड क्लास 50 और प्रीमियम क्लास 75
  • दुहाई: स्टैंडर्ड क्लास 60 और प्रीमियम क्लास 90
  • दुहाई डिपो: स्टैंडर्ड क्लास 70 और प्रीमियम क्लास 105
  • मुरादनगर: स्टैंडर्ड क्लास 80 और प्रीमियम क्लास 120
  • मोदीनगर साउथ: स्टैंडर्ड क्लास 90 और प्रीमियम क्लास 135
  • मोदीनगर नॉर्थ: स्टैंडर्ड क्लास 100 और प्रीमियम क्लास 150
  • मेरठ साउथ: स्टैंडर्ड क्लास 130 और प्रीमियम क्लास 195

6) पार्किंग सुविधा

अगर आप अपनी गाड़ी या बाइक मेट्रो स्टेशन पर खड़ी करना चाहते हैं तो यहां आपको पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी। यहां दोपहिया वाहन के लिए 10 से 60 रुपए और चारपहिया वाहन के लिए 30 से 200 रुपए तक की पर्ची कटेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पिकअप और ड्राप लेन भी बनाई गई है।

अगर आप भी इस हाई-स्पीड ट्रेन का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसमें एक बार सफर जरूर करें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेशी और घरेलू उड़ानें कहां-कहां? लिस्ट में दुबई-ज्यूरिख शामिल

First published on: Feb 10, 2025 12:53 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola