Nails Care Tips: आज-कल का दौर ऐसा है कि सभी खुद को सुंदर दिखाना चाहते हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी अपनाते हैं। शरीर की सुंदरता का एक अहम हिस्सा होता है, नाखूनों का सुंदर दिखना।
अगर आपके नाखून अच्छे, साफ नहीं दिखते हैं, तो लोग आपको नजरअंदाज करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए नाखूनों को सुंदर बनाने का तरीका लेकर आए हैं, जिससे आपके नाखून सुंदर दिखेंगे।
नाखूनों को सुंदर बनाने का तरीका
1. लहसुन लंबे नाखूनों का रामबाण इलाज
अगर आपको भी लंबे नाखून पसंद हैं और आप भी अपने नाखूनों को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप 3-4 लहसुन की कलियों को छीलकर क्रश कर ले। इसके बाद इसे आप अपने नाखूनों पर करीब 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से घिस लें। ऐसा अगर करेंगे, तो आपके नाखूनों की ग्रोथ अच्छी होगी और आपके नाखून चमक जाएंगे, साथ ही ये मजबूत भी होंगे।
2. नारियल का तेल करेगा मदद
नाखूनों को मजबूत और लंबा बनाने के लिए 4 से 5 चम्मच नारियल के तेल को गरम कर लें और इसे करीब 5-7 मिनट तक नाखूनों पर लगाएं रखे या फिर इसमें अपने नाखूनों को भिगोकर रखें। साथ ही इससे आ अपने नाखूनों की मसाज भी कर सकते हैं। अगर आप ऐसा नियमित करते हैं, तो इससे बहुत जल्दी आपके नाखून बढ़ जाएंगे।
3. संतरा और अंडे से मिलेगा फायदा
नाखूनों को लंबा करने के लिए 2 चम्मच संतरे के जूस में एक अंडे की सफेदी को मिला लें और इसके बाद इसे अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को करीब 10 मिनट के लिए अपने नाखूनों पर लगाकर छोड़ दें और फिर साफ पानी से अपने नाखूनों को धो लें। इससे आपके नाखूनों की ग्रोथ बढ़ेगी और वो मजबूत भी होंगे। ऐसा आप रोज भी कर सकते हैं, इससे आपके नाखून मजबूत भी होते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
नहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 mins agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
14 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
17 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
22 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 days agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines