हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nagori Dal Tadka Recipe: इस विधि से बनाएं नागौरी दाल तड़का, खाने वाले पूछेंगे बनाने की तरकीब

विज्ञापन
Nagori Dal Tadka Recipe

Nagori Dal Tadka Recipe: खाने के शौकिनों को दाल खाना बहुत पसंद होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए नागौरी दाल तड़का की मजेदार रेसिपी लेकर आए हैं।

अगर आप इस रेसिपी से दाल बनाएंगे, तो जिनको दाल पसंद भी नहीं होगी वो भी इस दाल के दीवाने हो जाएंगे। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर कैसे बनाते हैं, ये स्पेशन नागौरी दाल तड़का, जो बहुत ही लजीज होती हैं।

नागौरी दाल तड़का बनाने के लिए ये है जरूरी सामग्री

मसूर दाल साबूत- 1/2 कप, अरहर दाल- 1/4 कप, टमाटर- 1, जीरा- 1 टी स्पून, सौंफ- 1/2 टी स्पून, लाल मिर्च साबुत- 5-6, कसूरी मेथी- 1 टी स्पून, अमचूर पाउडर- 1 टी स्पून, धनिया पत्ती- 2 टेबलस्पून, हींग- 1 चुटकी, देगी मिर्च- 1, तेल – 1 टेबलस्पून, देसी घी- 3 टेबलस्पून, नमक- स्वादानुसार

विज्ञापन

नागौरी दाल तड़का बनाने की आसान विधि

नागौरी दाल तड़का बनाने के लिए आपको सबसे पहले मसूर और अरहर की दाल को अच्छे से धोकर साफ करना है। इसके बाद आप इस दाल को भीगने के लिए रख दें और 3-4 घंटे तक भीगने दें। इसके बाद आप इन दालों को कुकर में डालकर उसमें जरूरत के हिसाब से पानी और नमक मिलाकर उबलने के लिए रख दें।

इसके बाद जब इसमें 5-6 सीटियां आ जाएं, तो इसमें टमाटर और धनिया पत्ती के बारीक टुकड़े काट मिला लें। इसके बाद आप एक कड़ाही में घी डालकर गर्म कर लें और जब ये घी पिघल जाए तो उसमें जीरा, सौंफ और हींग डालकर तड़का लगा लें।

विज्ञापन

इसके कुछ सेकंड बाद आप इसमें बारीक कटे टमाटर डालकर पकने दें और फिर इसमें धनिया पत्ती, देगी मिर्च, साबुत लाल मिर्च और पिसे हुए मसाले डालकर उन्हें भून लें। इसके कुछ देर तक भूनने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें और फिर कुकर में उबली दाल निकालकर कड़ाही में डालकर मिला दें।

इसके बाद 8-10 मिनट तक इसके धीमी आंच पर पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें। इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें। जो भी इस दाल को खाएगा, वो हमेशा इसकी डिमांड करेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola