हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

How to Make Nachni Roti: पौष्टिकता से भरपूर होती है नाचनी रोटी, इस विधि से लंच के लिए बनाएं

विज्ञापन
Nachni Roti

How to Make Nachni Roti: वैसे तो आमतौर पर घरों में गेहूं की रोटी बनाकर खाई जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना एक ही तरह की रोटी खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपके लिए पौष्टिकता से भरपूर नाचनी रोटी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। नाचनी रोटी को रागी, चावल और गेहूं के आटे तैयार किया जाता है।

इसके अलावा इसमें कई तरह की सब्जियां भी डाली जाती हैं। इसलिए ये स्वादिष्ट और होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इसको आप लंच या डिनर में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं नाचनी रोटी (How to Make Nachni Roti) बनाने की रेसिपी-

नाचनी रोटी बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • 1/2 कप रागी का आटा
  • 2 टेबलस्पून गेहूं का आटा
  • 1/2 कप चावल का आटा
  • 2 टेबलस्पून गाजर कद्दूकस
  • 2 टेबलस्पून प्याज बारीक कटी
  • 1/4 टी स्पून अदरक कद्दूकस
  • 1 टी स्पून हरी मिर्च कटी
  • 2 टेबलस्पून हरा धनिया कटा
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 7-8 कढ़ी पत्ते
  • जरूरत के मुताबिक तेल
  • स्वादानुसार नमक

नाचनी रोटी कैसे बनाएं? (How to Make Nachni Roti)

  • नाचनी रोटी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक गहरे तले वाले बर्तन में रागी का आटा डालें।
  • इसके साथ ही आप इसमें गेहूं आटा और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद आप इसमें आटे को डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
  • फिर आप इसमें कद्दूकस गाजर और अदरक डालकर मिला लें।
  • इसके साथ आप इसमें स्वादानुसार नमक डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप आटे में कढ़ी पत्ते डालें और आवश्यकतानुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।
  • इसके बाद आप इस आटे की बराबर लोइयां बनाकर बेल लें।
  • फिर आप एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • इसके बाद आप गर्म तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला लें।
  • फिर आप गर्म तवे पर नाचनी रोटी डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
  • अब आपकी पौष्टिक नाचनी रोटी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको गर्मागर्म सब्जी या रायते के साथ सर्व करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola