Mushroom Benefits: मशरूम को अपनी डाइट में शामिल करने से एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे हो सकते हैं। मशरूम में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। एक रिसर्च में पाया गया कि अगर आप हर रोज 5 मशरूम को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो कैंसर और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट्स एर्गो लियोन और ग्लूटाथियोन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि मशरूम के और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अमेरिका में पेन स्टेट सेंटर फॉर प्लांट एंड मशरूम प्रोडक्ट्स फॉर हेल्थ के निदेशक रॉबर्ट बीलमैन ने बताया कि हमने पाया कि, बिना किसी संदेह के, मशरूम एंटीऑक्सीडेंट्स का सबसे अच्छा सोर्स है और कुछ प्रकार के मशरूम में ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।
ये भी पढ़े- शरीर में पानी की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
प्रोटीन से भरपूर मशरूम
कोयंबटूर स्थित मशरूम फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अनुसार मशरूम प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी की कमी होती है। इसलिए हार्ट डिजीज और डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। मशरूम में अन्य चीजों जैसे अनाज, फल और सब्जियों की तुलना में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसे पकाकर खाने पर भी इनमें प्रोटीन की मात्रा बनी रहती है। मशरूम विटामिन बी, विटामिन डी, सेलेनियम, पोटेशियम जैसे खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं।
मशरूम के फायदे
मशरूम को सुपरफूड भी माना जाता है क्योंकि इसे कई लोग न तो फल मानते हैं और न ही सब्जी, लेकिन इसके अंदर ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में ऑक्सीकरण स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। जब हम खाने से एनर्जी प्राप्त करते हैं, तो शरीर में फ्री रेडिकल्स पैदा होते हैं, जो कोशिकाओं और डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इसके एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीकरण तनाव से बचा सकते हैं। मशरूम के अलावा आयस्टर मशरूम भी काफी फायदेमंद होता है। ये कम कैलोरी और हाई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं।भारत में शिटेक मशरूम, कॉर्डिसेप्स मशरूम, लायन मेन मशरूम, रीशी मशरूम और चागा मशरूम भी पाए जाते हैं, जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Chandni Bhabhda ने घरेलू नुस्खों से कैसे पाया PCOD से छुटकारा? इंस्टाग्राम पर शेयर की जर्नी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
8 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
11 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
15 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines