Mukesh Ambani House: रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के परिवार की कोई भी चीज खास ही होती है। यही वजह है कि अंबानी परिवार के बारे में लोग ज़्यादा से ज़्यादा जानना चाहते हैं, उनके बारे में पढ़ना चाहते हैं। अपने हर काम से अंबानी परिवार सोशल मीडिया पर लाइम लाइट में रहते हैं। वो कल्चरल सेंटर का उद्घाटन हो या फिर नीता अंबानी की साड़ी, इनके घर का स्टाफ हो या इनके घर का खाना। अंबानी परिवार जो भी करता है देखने-सुनने लायक होता हैं।
हम सभी जानना जानते हैं कि अंबानी परिवार के लाइफस्टाइल ही लग्जरी है लेकिन उनके पूरे परिवार को खाना सिंपल ही पसंद है। इनके परिवार में गुजराती खाने को काफी पसंद किया जाता है। साथ ही, मुकेश अंबानी को खाने में दाल, चावल और रोटी पसंद है। वैसे तो लोगों में बहुत दिलचस्पी रखते हैं कि इनके 27 मंजिला घर एंटीलिया में खाना कैसे बनता होगा? ये चांदी के बरतन में खाते हैं या कैसा खाते हैं। तो आज हम आपको उनके किचन के बारे में बताएंगे की अंबानी परिवार में कैसे खाना या रोटी बनती हैं।
अंबानी परिवार में इस तरह से बनती हैं रोटी
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अंबानी परिवार में रोटियां मशीन से बनती हैं। इस रोटी मेकिंग मशीन से एक बार में हज़ारों की संख्या में रोटी बनती है। आटा भी मशीन में ही गूंथता है और रोटी की लोई भी मशीन से ही कटती है। कुम मिलाकर सारा काम ये मशीन करती है। इस मशीन को बनाने वाले ने दावा किया है कि, ये मशीन अंबानी परिवार के घर से लेकर ताज होटल तक में है। इसकी कीमत लाखों में है।
अंबानी परिवार के घर में सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि उनके घर में काम करने वाले 400 नौकरों के लिए हजार से ज्यादा रोटियां बनाई जाती है। लगभग रोजाना हजार से ज्यादा रोटियां बनाई जाती हैं रोटियां कुछ खास अंदाज में होती है। अब बात करें उनके शेफ की तो मुकेश अंबानी अपने कर्मचारियों की सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हैं।
मुकेश अंबानी के शेफ की सैलरी से उड़े होश
जानकारी के मुताबिक, मुकेश अंबानी के शेफ़ की प्रतिमाह सैलरी 2 लाख रुपये हैं। अगर आपको लग रहा है कि मुकेश अंबानी का शेफ बहुत स्पेशल खाना बनाने के इतने पैसे ले रहा है, तो ऐसा नहीं हैं। मुकेश अंबानी वेजिटेरियन हैं और उन्हें खाने में सादा खाना ही पसंद है।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
8 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
10 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
11 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
13 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
13 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
13 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
15 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
16 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
18 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines