Mrunal Thakur Skin Care: ऐसे बहुत से लोग हैं जो सुंदर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स (Chemical Products) का सहारा लेते हैं, फिर भी कोई खास असर नजर नहीं आता. मार्केट में तरह-तरह के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिन्हें लोग इस उम्मीद में खरीद लेते हैं कि कुछ ही दिनों में सुंदर और हेल्दी स्किन (Healthy And Glowing Skin) मिल जाएगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सेलिब्रिटी ऐसे हैं जो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने नेचुरल स्किन केयर रूटीन को शेयर करते हैं? ऐसी ही एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur), जिन्होंने हाल ही में एक वीडियो के जरिए अपनी ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) का सीक्रेट बताया है. तो आइए जानते हैं मृणाल के हेल्दी स्किन केयर के बारे में जिसे आप भी अपनाकर सुंदर और हेल्दी त्वचा पा सकते हैं.
रात में इस तरह स्किन केयर करती हैं मृणाल ठाकुर
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने वीडियो में बताया कि वह रोजाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करके बादाम का तेल (Almond Oil) लगाती हैं और हल्के हाथों से मसाज करती हैं. उनका मानना है कि इससे स्किन ग्लो करती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है.
ये भी पढ़ें- Skin Care: कहीं आप भी तो गलत तरह से नहीं कर रहे मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल? जानिए Multani Mitti लगाने का सही तरीका
अगर आप चाहें तो मृणाल ठाकुर के इस नेचुरल तरीके (Natural Skin Care) को अपनाकर, हर रात सोने से पहले बादाम तेल से मसाज कर सकते हैं. इससे आप भी मृणाल ठाकुर जैसी सुंदर, ग्लोइंग और स्मूथ स्किन पा सकते हैं.
त्वचा पर बादाम के तेल के फायदे (Almond Oil Benefits)
- त्वचा पर बादाम का तेल लगाने से ये आपकी स्किन को मॉइस्चराइज करता है हाइड्रेशन (Skin Hydration) देनें में मदद करता है.
- बादाम विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidant) है जो की बढ़ती उम्र के साथ त्वचा को जवां बनाए रखने में बहुत ही मददगार होता है.
- त्वाच की सूजन और आंखों के नीचे के घेरे कम करने में मदद करता है. बादाम का तेल एक सूजनरोधी (anti-inflammatory) है, इसलिए यह त्वचा की सूजन कम करने में मदद करता है.
- बादाम का तेल स्किन को अंदर से हील करने में भी काफी ज्यादा मदद करता है. बादाम के तेल में मौजूद विटामिन A और E आपकी त्वचा के लिए रक्षक की तरह हैं. ये मिलकर धूप से होने वाले नुकसान की मरम्मत करते हैं इसके साथ ही आपकी त्वचा को जवां और स्वस्थ बनाते हैं.
- बादाम का तेल त्वचा पर लगाने से ये आपके चेहरे पर होने वाले दाग-दब्बों को कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही इसमें पाएं गए विटामिन- मिनरल स्किन टोन में सुधार लाने में भी काफी ज्यादा मददगार होता हैं.
ये भी पढ़ें- एलोवेरा लगा लिया इस तरह तो मिल जाएगी कोरियाई लोगों जैसी मुलायम त्वचा, ग्लास स्किन पा लेंगे आप
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
8 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
15 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
15 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
16 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
19 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines