हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mouth Ulcers remedies: मुंह के छालों को दूर करने का आसान उपाय, जानें एक्सपर्ट से फायदे और बनाने का तरीका

Mouth Ulcers Home Remedies: ऐसे बहुत से लोग हैं जो मुंह में हो रहे छालों से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं, जिसके चलते कुछ भी खाना-पीना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं इससे राहत पाना, तो आइए जानते हैं डॉ. परमेश्वर अरोड़ा से कि किस एक घरेलू उपाय के सहारे छालों से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन
मुंह के छालों को दूर करने का आसान उपाय. Image Source Freepik

Mouth Ulcers: आज के समय में मुंह के छाले एक बहुत ही आम समस्या बन गए हैं. यह छोटे-छोटे घाव होते हैं जो जीभ, होंठों के अंदर या मसूड़ों पर अक्सर आ जाते हैं. जिसके चलते खाना-पीना तो मुश्किल हो ही जाता है, साथ ही बात करना भी काफी दर्दनाक हो जाता है. कई लोग बार-बार इस समस्या से परेशान रहते हैं और दवाइयों का सहारा लेते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं डॉ. परमेश्वर अरोड़ा से कि आखिर कौन-सा एक घरेलू उपाय है जिससे हम मुंह के छालों से जल्दी राहत पा सकते हैं और उन्हें दोबारा होने से रोक सकते हैं.

मुंह के छालों की होम रेमिडी | Mouth Ulcer Home Remedy

इस पेस्ट से पाएं छालों से राहत

डॉ. परमेश्वर अरोड़ा के अनुसार अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं, तो आप कत्था का पेस्ट लगा सकते हैं. कत्था आप किसी पान वाले की दुकान से आसानी से ला सकते हैं. इस पेस्ट को बनाने के लिए आप सबसे पहले थोड़ा सा कत्था लें. इसके बाद इसमें शुद्ध देसी घी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इसके बाद इसे अपने छालों पर लगाएं. आप चाहें तो इसबगोल की भूसी को दही में डालकर भी खा सकते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप इस उपाय को अपनाते हैं, तो इससे आप दो से तीन दिन में ही राहत पा सकते हैं.

ये भी पढे़ं- Hair Fall Reducing Tips: बालों के झड़ने के पीछे क्या है वजह? अचार्य बालकृष्ण ने बताया गंजापन दूर करने का घरेलू उपाय

विज्ञापन

क्यों होते हैं छाले

डॉ. परमेश्वर अरोड़ा के मुताबिक छाले होने की असल वजह होती है पेट का खराब होना या फिर पोषण की कमी. जैसे कि आयरन की कमी, विटामिन B12 की कमी से भी यह दिक्कत हो सकती है. इसके साथ ही एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप छालों से राहत पाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट के साथ लाइफस्टाइल का भी खास ध्यान रखें.

ये भी पढे़ं- Winter Tips: ठंड में पैरों की स्किन हो रही है रूखी? अपनाएं ये नुस्खा मुलायम हो जाएंगे पैर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola