Intestine Infection: टीवी और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री मौनी रॉय हमेशा से ही अपनी डाइट का ध्यान रखती हैं। हाल ही उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसकी बज उन्होंने कीटो डाइट को बताया। इस डाइट को लेने के बाद उनकी छोटी आंत में इन्फेक्शन हो गया। जिसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट भी बताते हैं किस तरह कीटो डाइट शरीर को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, दूसरी तरफ मौनी रॉय ने पिंकविला को इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने दो सप्ताह तक कीटो किया तो उनके छोटी आंत में इन्फेक्शन हो गया। आइए जानते हैं कि इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या है कीटो डाइट
कीटोजेनिक डाइट एक आहार पैटर्न है जिसमें ज्यादा हेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट कम होता है। जब कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम हो जाता है, तो शरीर कीटोसिस की स्थिति में जाता है, जिसमें ग्लूकोज के बजाय फैट कम होता है।
ये भी पढ़े- सर्दियों में स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकती हैं ये 7 चीजें, जानें डायटिशियन से बचाव के तरीके
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
दिल्ली के सीके बिरला अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन के प्रमुख सलाहकार डॉ. नरेंद्र सिंगला ने कहा कि कीटोजेनिक डाइट को आंत के माइक्रोबायोम में बदलाव से जोड़ा गया है, जिससे छोटी आंत में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। डॉ. सिंगला ने कहा कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करने से शरीर एनर्जी सोर्स के रूप में कीटोन्स मजबूर हो जाता है।
हालांकि, कीटो डाइट को छोटी आंत के इंफेक्शन से जोड़ने वाले सटीक कारण को अभी तक पूरी तरह से समझा नहीं गया है, डॉ. सिंघला ने कहा कि रिसर्च से पता चलता है कि आंत के माइक्रोबायोम में बदलाव , डिहाइटेशन और इम्युनिटी कमजोर होने का संभावित कारण हैं।
डॉ. सिंगला के अनुसार, कीटो डाइट आंत के बैक्टीरिया के बैलेंस को बिगाड़ सकती है, जिससे संभावित रूप से कुछ बैक्टीरिया में वृद्धि हो सकती है जो इंफेक्शन का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा, इसके अलावा इस डाइट से डिहाइटेशन का खतरा रहता है। खासकर इसके शुरुआती दिनों में, जो छोटी आंत को प्रभावित कर सकता है।
ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
5 mins agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 hr agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 hr agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
3 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
17 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
19 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
1 day agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
1 day agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines