Mother’s Day 2023 Recipe: इस मदर्स डे आप क्या स्पेशल करने का सोच रहे हैं। अगर किसी महंगे तोहफे या कहीं बाहर जानें का प्लान है तो आप इन सबसे एक खास कुछ और भी कर सकते हैं। मां को खुश करने के लिए कोई महंगा तोहफा हो ये जरूरी नहीं प्यार से किया हुआ कोई भी काम आपकी मॉम को हैप्पी कर सकता है।
आप अपना वक्त देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। मदर्स डे पर इस बार अपनी मम्मी को स्पेशल तोहफे रूप में अपना टाइम दे सकते हैं। साथ ही अपने हाथों से कुछ टेस्टी बनाकर भी खिला सकते हैं। आज हम आपके लिए मदर्स डे स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं।
Cheese Tomato Sandwich Recipe Ingredients in Hindi
- 4- ब्रेड स्लाइस
- 2 चीज स्लाइस
- 2 टमाटर
- 2 टेबलस्पून मक्खन
- 1 टी स्पून- पिज्जा सॉस
- 1/2 टी स्पून- काली मिर्च कुटी
- 1/2 कप- मोजेरेला चीज़ कद्दूकस
- नमक (स्वादानुसार)
Cheese Tomato Sandwich Recipe in Hindi
- टमाटर को अच्छे पानी साफ तरह से धो लें।
- इसके बाद छोटे-छोटे स्लाइस में कट कर लें।
- इसके बाद ब्रेड लें और उस पर पिज्जा सॉस लगा दें।
- इसके बाद एक चीज की स्लाइस का पीस उस पर रख दें।
- इसके बाद ऊपर से टमाटर की स्लाइस भी रख दें।
- इसके बाद काली मिर्च का पाउडर और स्वादानुसार नमक छिड़कें।
- अब ऊपर से एक और चीज़ की स्लाइस रखें और फिर मोजोरेला चीज़ डालकर ऊपर ब्रेड रख दें।
- दोनों तरफ ब्रेड के मक्खन लगा दें और अच्छे से सेक लें।
- सैंडविच ग्रिल करने के बाद चीज़ टोमेटो सैंडवीच तैयार हो जाएगा।
- आप इसे सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।
Handmade Coffee Recipe in Hindi
सैंडविच के साथ आप अपने हाथों से बनी कॉफी भी सर्व कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी, गर्म दूध, कॉफी पाउडर और स्वादानुसार चीनी की जरूरत होगी। एक कप में हल्का गर्म पानी डालें और फिर चीनी के साथ कॉफी पाउडर डालकर मिक्स कर दें। अच्छी तरह से फेंटने के बाद गर्म दूध डाल दें। इस तरह से स्वादिष्ट कॉफी बनकर तैयार हो जाएगी।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
11 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
15 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
19 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
21 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines